फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Drinking water system will improve in Rajasthan

Rajasthan: 215 करोड़ से सुधरेगी पेयजल व्यवस्था, इन योजनाओं को भी मिली मंजूरी

Sat, 23 Jul 2022 06:28 PM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sat, 23 Jul 2022 06:28 PM IST
सार

जयपुर शहर में सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 214.93 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत राइजिंग लाइन-वितरण लाइन, 6 उच्च जलाशयों का निर्माण सहित अन्य कार्य होंगे।
 

विज्ञापन
Drinking water system will improve in Rajasthan
राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड की वित्त समिति की बैठक हुई। - फोटो : amar ujala

विस्तार

जयपुर शहर में सुचारू पेयजल व्यवस्था के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग द्वारा 214.93 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके तहत प्रतापनगर, जगतपुरा एवं महल रोड क्षेत्र में राइजिंग लाइन-वितरण लाइन, 6 उच्च जलाशयों का निर्माण सहित अन्य कार्य होंगे। 
विज्ञापन


अतिरिक्त मुख्य सचिव जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं भूजल डॉ. सुबोध अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई राजस्थान वाटर सप्लाई एवं सीवरेज मैनेजमेंट बोर्ड (आरडब्ल्यूएसएसएमबी) की वित्त समिति की बैठक में इसकी प्रशासनिक एवं वित्तीय मंजूरी दी गई। 
विज्ञापन


कोटपुतली में होंगे 20 करोड़ के कार्य
जयपुर जिले के कोटपुतली उपखंड में जल जीवन मिशन के तहत 20.14 करोड़ रुपए की लागत से हर घर जल कनेक्शन, नलकूप, उच्च जलाशय एवं पाइप लाइन के कार्य होंगे। वित्त समिति ने जेजेएम के तहत कोटपुतली उपखंड के लिए 11 पेयजल योजनाओं को मंजूरी दी। इनमें 36 नलकूप, 7 स्वच्छ जलाशय, 7 पंप हाउस, 10 उच्च जलाशय तथा 200 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन डाली जाएगी। इस योजना में 12 गांवों के 4,902 घरों को हर घर जल कनेक्शन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


धौलपुर के बाड़ी कस्बे में होंगे 32 करोड़ के कार्य
धौलपुर जिले के बाड़ी कस्बे में शहरी जलप्रदाय योजना के तहत 31 करोड़ 85 लाख रूपए खर्च कर 136 किलोमीटर लम्बी पाइप लाइन, 6 उच्च जलाशय, 2 स्वच्छ जलाशय एवं 2 पम्प हाउस निर्माण आदि कार्य किए जाएंगे। वित्त समिति की बैठक में इसकी निविदा को स्वीकृति दी गई।


367 करोड़ की 137 छोटी पेयजल योजनाएं स्वीकृत
जल जीवन मिशन के तहत 367 करोड़ 40 लाख रुपए की विभिन्न जिलों की 137 संशोधित छोटी पेयजल योजनाएं (ओटीएमपी) स्वीकृत की गई। ये योजनाएं अलवर, अजमेर, पाली, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, बीकानेर, हनुमानगढ़, धौलपुर, करौली एवं सवाईमाधोपुर जिले की हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed