फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dotasara hoisted the flag at the Congress headquarters

Jaipur: डोटासरा ने किया झंडारोहण, सीएम नहीं पहुंचे पीसीसी मुख्यालय और बड़ी चौपड़, जानें क्या है वजह

Thu, 26 Jan 2023 10:04 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 26 Jan 2023 10:04 AM IST
सार

कांग्रेस मुख्यालय में झंडारोहण के बाद डोटासरा ने मोदी सरकार को बनाया निशाना। कहा कि आज देश में नफरत और हिंसा का माहौल। कांग्रेस की सरकारों ने देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को जिंदा रखा हुआ था।

विज्ञापन
Dotasara hoisted the flag at the Congress headquarters
डोटासरा ने किया झंडारोहण - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

74 वें गणतंत्र दिवस पर सुबह आठ बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडारोहण किया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान गाया गया। झंडारोहण से पहले सेवादल कार्यकर्ताओं ने ध्वज वंदना की और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को सलामी दी थी। संभवत; पहला मौका है जब मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय और बड़ी चौपड़ पर हुए झंडारोहण कार्यक्रम में शरीक नहीं हुए। प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि मुख्यमंत्री की तबीयत नासाज है, इसलिए वो इन कार्यक्रमों में नहीं आए।

विज्ञापन


आज देश में नफरत और हिंसा का माहौल, मोदी सरकार पर बरसे डोटासरा
झंडारोहण के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने झंडारोहण कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए केंद्र की मोदी सरकार और भाजपा पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि आजादी के बाद से कांग्रेस की सरकारों ने इस देश में लोकतंत्र और संवैधानिक संस्थाओं को जिंदा रखा, लेकिन जब से केंद्र में मोदी सरकार आई है, तब से ही संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान कम करने का प्रयास किया जा रहा है। संविधान संस्थाओं और मान्यताओं को समाप्त करने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन


धर्म के नाम पर देश में नफरत
देश में नफरत और हिंसा का माहौल है। धर्म के नाम पर देश में नफरत फैलाई जा रही है, जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। डोटासरा बोले कि आज गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं नेताओं को संकल्प लेना चाहिए कि इस देश में संवैधानिक मूल्यों की रक्षा करनी है, देश में भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम देना है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस नेता और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी हिंसा और नफरत का माहौल खत्म करने का काम कर रहे हैं। साथ ही लोगों को भाईचारे का पैगाम भी दे रहे हैं और इसका असर अब दिखाई भी देने लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बड़ी चौपड़ पर भी पीसीसी चीफ डोटासरा ने किया झंडारोहण 
परंपरागत रूप से बड़ी चौपड़ पर जयपुर शहर कांग्रेस की ओर से आयोजित होने वाले झंडारोहण कार्यक्रम में हर बार मुख्यमंत्री या फिर विपक्ष में नेता प्रतिपक्ष झंडारोहण करते हैं, लेकिन इस बार मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बड़ी चौपड़ पर झंडारोहण नहीं किया। मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ही झंडारोहण किया। पीसीसी में हुए  झंडारोहण कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष डॉ. चंद्रभान, पूर्व सांसद अश्क अली टांक, विधायक अमीन कागजी, जयपुर हेरिटेज की मेयर मुनेश गुर्जर, जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल, आरसीए चेयरमैन वैभव गहलोत, समाज कल्याण बोर्ड की अध्यक्ष अर्चना शर्मा, विप्र कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष महेश शर्मा, वक्फ बोर्ड के चेयरमैन खानूखान बुधवाली, कांग्रेस प्रवक्ता आरसी चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुमताज मसीह, पीसीसी सचिव प्रशांत सहदेव शर्मा, कांग्रेस नेता राजेश चौधरी भी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed