Rajasthan: भरतपुर में मस्जिद के सामने भजन बजाने पर तनातनी, पुलिस ने बंद कराया स्पीकर
स्पीकर बंद कराने से नाराज विश्व हिंदू परिषद ने मौके पर जमकर नारेबाजी की। मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर में रामनवमी के अवसर पर शहर में लगाए गए स्पीकर को लेकर विवाद हो गया। जामा मस्जिद के सामने एक पोल पर लगाए गए स्पीकर से रामनवमी के अवसर पर धार्मिक संगीत भजन चल रहे थे। शिकायत के बाद पुलिस ने स्पीकर को बंद करवा दिया है।
स्पीकर को बंद कराने के लिए विश्व हिंदू परिषद के लोग मौके पर पहुंचे और नाराजगी जताई। साथ ही कहा कि रामनवमी के अवसर पर इस तरह से स्पीकर को बंद कराना हिंदू धर्म को ठेस पहुंचाना है। विश्व हिंदू परिषद कि लोगों ने मौके पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल एसपी चंद्र प्रकाश सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और विश्व हिंदू परिषद के लोगों से समझाइश की।
एडिशनल एसपी चंद्र प्रकाश ने बताया कि सूचना मिली थी कि जामा मस्जिद के सामने बिना परमिशन के स्पीकर बजाया जा रहा है। जिसको आकर बंद कराया गया। लोगों से समझाइश की और कहा कि गृह विभाग की नई गाइडलाइन के अनुसार विश्व हिंदू परिषद के लोगों से स्पीकर के लिए प्रार्थना पत्र लिया गया है और उन्हें स्पीकर बजाने के लिए अनुमति दी जाएगी।
मौके पर पुलिस जाब्ता तैनात
वहीं विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने कहा कि शहर में जगह-जगह स्पीकर लगाए गए लेकिन मस्जिद के सामने ही स्पीकर को बंद क्यों कराया गया है, जबकि उस पर सिर्फ रामधुन के भजन बजाए जा रहे थे। कोई भी आपत्तिजनक गानों को नहीं बजाया जा रहा था लेकिन फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।