फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Disclose drug of over 15 billion

15 अरब से अधिक की नशीली दवा कारोबार का खुलासा, विदेशों में होती थी सप्लाई

Wed, 02 Nov 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर Updated Wed, 02 Nov 2016 02:48 AM IST
विज्ञापन
Disclose drug of over 15 billion
सांकेतिक चित्र - फोटो : YouTube

राजस्थान में 15 अरब से अधिक के नशीले कारोबार का खुलासा हुआ है। केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के अधीन कार्यरत राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने उदयपुर में संचालित फैक्ट्री और गोदाम पर कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


तीन दिन पहले हुई कार्रवाई में अब तक अधिकारी-कर्मचारी फैक्ट्री व गोदाम के भीतर नशीले पदार्थों की गणना में जुटे हुए हैं। नशे के बार-बार संपर्क में आने से सात अधिकारी व कर्मचारी की तबीयत भी बिगड़ गई। अवैध कारोबार के सरगना सुभाष दुधानी को मुंबई से गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए उदयपुर लाया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रीको कलड़वास क्षेत्र में संचालित फैक्ट्री-गोदाम पर छापे के बाद कार्रवाई अब भी जारी है। इसमें अरबों के नशीली कारोबार का खुलासा हुआ है। इन नशीले पदार्थों को विदेशों में सप्लाई होती थी। दीपावली से ठीक पहले हुई कार्रवाई के कारण फैक्ट्री के कर्मचारियों की दीपावली अंदर ही मनी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रग कारोबारी के मुंबई में गिरफ्तार होने की सूचना भी है। अब तक 25 टन से अधिक नशीली दवाइयां जब्त की जा चुकी हैं। सूत्रों ने बताया कि अब तक करीब पांच हजार करोड़ से अधिक की नशीली दवाइयां जब्त की जा चुकी हैं। इस अवैध कारोबार के तार विदेशों से जुड़े भी बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed