फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Disaster rain Sawai Madhopur rise in Galwa river Barwara lost contact many villages water entered houses

सवाई माधोपुर में आफत की बारिश: गलवा नदी में उफान से बरवाड़ा का कई गांवों से संपर्क टूटा, घरों में घुसा पानी

Thu, 25 Jul 2024 06:11 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 25 Jul 2024 06:11 PM IST
सार

राजस्थान के सवाई माधोपुर में चौथ का बरवाड़ा उपखंड मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्र में बुधवार शाम से ही लगातार बारिश का दौर जारी है। अब तक 90 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है। बारिश के चलते गलवा नदी में उफान आ गया है।

विज्ञापन
Disaster rain Sawai Madhopur rise in Galwa river Barwara lost contact many villages water entered houses
पानी में से होकर जाते हुए लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सवाई माधोपुर जिले में बुधवार शाम से ही लगातार रह-रह कर बारिश का दौर जारी है। विशेषकर जिले के चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र में लगातार बारिश का दौर जारी है। क्षेत्र में अब तक 90 मिमी से अधिक बारिश दर्ज की जा चुकी है।

विज्ञापन


बता दें कि बारिश के चलते गलवा नदी में उफान आ गया है। इसके चलते कई गांव का संपर्क चौथ का बरवाड़ा तहसील मुख्यालय से कट गया है। साथ ही क्षेत्र के एंचेर गांव में घरों में पानी भर जाने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चौथ माता बाइपास पर पुलिया के ऊपर पानी आने से चौथ माता जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है। जिले के चौथ का बरवाड़ा क्षेत्र में बुधवार शाम से ही तेज बारिश का दौर जारी है। आज गुरुवार सुबह से क्षेत्र में तेज बारिश शुरू हुई। जो रुक-रुक कर लगातार जारी है।
विज्ञापन


इसके चलते बलरिया तालाब पर भी चादर चल गई। साथ ही चौथ माता सरोवर में भी 80 प्रतिशत पानी की आवक हो चुकी है। तेज बारिश से क्षेत्र में बहने वाली गलवा नदी में पानी की आवक तेज हो गई है, जिसके चलते जगमोदा की पुलिया के ऊपर से पानी जाने के कारण कई गांव का संपर्क चौथ का बरवाड़ा तहसील एंव पंचायत मुख्यालय से कट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही एंचेर गांव में नालियों की सफाई नहीं होने के कारण घरों में पानी भरने से महिलाएं परेशान हैं। महिलाओं ने बताया कि यहां पर समय पर समुचित सफाई नहीं होने से बारिश में स्थिति खराब हो रही है। इसके साथ-साथ गांव में कीचड़ होने से और काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्र में अभी भी लगातार रिमझिम बारिश का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed