फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dinosaurs footprints found in Jaisalmer

जब जैसलमेर की धरती पर दौड़ते थे डायनासोर

Mon, 13 Jan 2014 12:17 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 13 Jan 2014 12:17 PM IST
विज्ञापन
Dinosaurs footprints found in Jaisalmer

जैसलमेर में भी कभी हुआ करते थे डायनासोर। ये बात साबित की है वैज्ञानिकों के एक दल ने जो थईयात गांव में अध्ययन के लिए पहुंचा है। खोज में पता चला है कि 180 मिलियन साल पहले यहां डायनासोर बहुतायात में रहते थे।

विज्ञापन


राजस्थान विश्वविद्यालय के जिओलॉजी डिपार्टमेंट के प्रोफेसर डीके पांडे ने कुछ साल पहले एक डायनासोर की हड्डी भी तालाश की थी।

34 वैज्ञानिक जो कि डेनमार्क, फ्रांस, जर्मनी, पोलैंड, रशिया, स्लोवाकिया और यूके से आए हुए हैं वो आजकल जैसलमेर में हैं। इस टीम में कुछ भारतीय वैज्ञानिक भी हैं।
विज्ञापन


वैज्ञानिक जानने की कोशिश कर रहे हैं कि इन डायनासोर्स के विकास और विनाश के क्या कारण रहे। इन वैज्ञानिकों की ये कांग्रेस 15 जनवरी तक चलेगी। ये 10 जनवरी से शुरू हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने सर्वे के दौरान इन वैज्ञानिकों को डायनासोर के फुटप्रिंट भी मिले हैं जिससे साबित हुआ है कि यहां करीब 180 मिलियन साल पहले डायनासोर रहा करते थे। माना जा रहा है कि उस वक्त यहां समुद्र रहा होगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक ये रेप्टाइल्स तीन से चार मीटर लंबे थे और तेज भाग सकते थे, इनमें भारतीय शेर जितनी ताकत रही होगी।

माना जाता है कि किसी वक्त हिमालय की जगह एक समुद्र था जिसे टेथिस सागर कहा जाता है। उस सागर का दक्षिणी हिस्सा वर्तमान के राजस्थान में था। ये वो काल था जब धरती पर जैव विकास की नई कहानी लिखी जा रही थी।


अब जैसलमेर में डायनासोर के फॉसिल्स मिलने के बाद यहां पर्यटन बढ़ सकता है। देखना ये होगा कि अब वैज्ञानिकों अपनी रिपोर्ट में और क्या नई जानकारियां देते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed