फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Didwana: 2 married sisters along with 2 children committed suicide; Murder case registered 6 people rounded up

Didwana News: दो सगी विवाहित बहनों ने दो बच्चों के साथ की आत्महत्या; हत्या का केस दर्ज, छह लोग राउंडअप

Sat, 20 Jan 2024 05:06 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डीडवाना Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 20 Jan 2024 05:06 PM IST
सार

Didwana Hindi News: दोनों मृतकाओं के परिजन शब्बीर खान का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक न तो पोस्टमार्टम होने देंगे और न ही शव लिए जाएंगे। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
Didwana: 2 married sisters along with 2 children committed suicide; Murder case registered 6 people rounded up
मृतका दोनों सगी बहनें - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजस्थान के डीडवाना जिले के मौलासर थाना अंतर्गत नुवां गांव से शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां दो सगी विवाहित बहनों ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी के फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतकों में एक सात साल की बच्ची और चार साल का बच्चा भी शामिल है। इस घटना में चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले में दोनों बहनों के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दोनों बहनों को प्रताड़ित करने और उनकी हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने छह लोगों को डिटेन कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

 
डीडवाना वृत्ताधिकारी धरम पुनिया ने बताया कि नुवां गांव निवासी दो सगी बहनें नाजिया और साजिया का एक ही परिवार में ससुराल है। दोनों बहने जेठानी और देवरानी थीं। दोनों महिलाओं के पति चार सालों से विदेश में काम करते हैं। बताया जा रहा है कि लंबे समय से परिवार में गृह क्लेश और पारिवारिक विवाद हो रहा था। कुछ समय पहले बहनों द्वारा ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पुलिस में मामला दर्ज करवाया गया था। उसके बाद दोनों बहने तनाव में आ गईं। इसी बीच बीती आधी रात को दोनों बहनों ने दो बच्चों सहित फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन




परिजनों को जब घटना की सूचना लगी तो घर में कोहराम मच गया। वहीं, सूचना पर मौलासर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को फंदे से उतार कर डीडवाना के राजकीय बांगड़ चिकित्सालय की मोर्चरी में पहुंचाया। इस मामले में पुलिस ने मृतक बहनों के परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, इस मामले में छह लोगों को डिटेन किया गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग दोनों बहनों को घर के एक कमरे में ही रखते थे। उन्हें मकान के दूसरे हिस्सों में आने-जाने की मनाही थी। इसके अलावा उन्हें घर में बार-बार मानसिक प्रताड़ना दी जाती थी। संभवत: इसी कारण से दोनों बहनों ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया।


इस मामले में दोनों मृतकाओं के परिजन शब्बीर खान का कहना है कि जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, तब तक न तो पोस्टमार्टम होने देंगे और न ही शव लिए जाएंगे। मृतकों की पहचान नाजिया (32) पत्नी सलाहुद्दीन, साजिया (30) पत्नी लियाकत अली, कनिष्का (7) पुत्री लियाकत अली और आमिर खान (4) पुत्र लियाकत अली के रूप में की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed