{"_id":"6aba55a98c994522ed0d6dbd","slug":"dholpur-insurance-manager-wife-suicide-whatsapp-status-antim-johar-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: इंश्योरेंस प्रबंधक ने पत्नी संग की खुदकुशी, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- अंतिम जोहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: इंश्योरेंस प्रबंधक ने पत्नी संग की खुदकुशी, व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा- अंतिम जोहार
Mon, 28 Sep 2026 05:30 PM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Mon, 28 Sep 2026 05:30 PM IST
सार
धौलपुर के निहालगंज थाना क्षेत्र में यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक बलराम मीणा और उनकी पत्नी सरोज मीणा के शव किराए के मकान में फंदे से लटके मिले। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बलराम के व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘अंतिम जोहार’ लिखा मिला।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
निहालगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के प्रबंधक ने अपनी पत्नी के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव गुरुद्वारे के पास स्थित किराए के मकान के अलग-अलग कमरों में फंदे से लटके मिले। मृतकों की पहचान गंगापुर सिटी निवासी बलराम मीणा और उनकी पत्नी सरोज मीणा के रूप में हुई है।
बच्चा स्कूल से लौटा तो खुला राज
सोमवार दोपहर जब दंपती का बच्चा स्कूल से पढ़ाई पूरी करके घर लौटा, तब मकान का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर आसपास के लोगों ने भीतर झांककर देखा। पड़ोसियों ने पति और पत्नी को अलग-अलग कमरों में फंदे से लटका देखकर तुरंत निहालगंज थाना पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलते ही पुलिस टीम और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस टीम ने दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी। पुलिस ने घटना से जुड़े परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को भी जांच के दायरे में लिया है।
विज्ञापन
व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा था ‘अंतिम जोहार’
जांच के दौरान सामने आया कि मृतक बलराम मीणा ने यह कदम उठाने से ठीक पहले अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर ‘अंतिम जोहार’ लिखा था। इस जानकारी के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में डिजिटल साक्ष्यों को भी शामिल कर रही है। बलराम मीणा धौलपुर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रहते थे।
आत्महत्या की वजह तलाश रही पुलिस
पुलिस प्रशासन परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रहा है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि दंपती ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। फिलहाल आत्महत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों तथा अन्य जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।