{"_id":"65ccc12b0e2a32ad82074ff7","slug":"dholpur-after-death-of-married-woman-people-from-pehar-and-maternal-side-clashed-at-mortuary-2024-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: विवाहिता की मौत के बाद मोर्चरी पर पीहर एवं मायके पक्ष के लोग भिड़े, जमकर चले लात घूंसे, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: विवाहिता की मौत के बाद मोर्चरी पर पीहर एवं मायके पक्ष के लोग भिड़े, जमकर चले लात घूंसे, हत्या का आरोप
Wed, 14 Feb 2024 07:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 14 Feb 2024 07:03 PM IST
सार
विवाहिता की मौत के बाद मोर्चरी पर पीहर एवं मायके पक्ष के लोग भिड़ गए। इस दौरान जमकर लात घूंसे चले। वहीं, मायके पक्ष के लोगों ने पीहर पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पुलिस और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
धौलपुर में सैंपऊ थाना इलाके के गांव लुधपुरा में 30 साल की विवाहिता की मौत हो जाने पर पुलिस द्वारा डेड बॉडी को सैंपऊ राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवाया था। पोस्टमॉर्टम कराने की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही थी। इसी दौरान मायके एवं ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष के लोगों में झगड़ा शुरू हो गया और जमकर लात घूंसे चले। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है, महिला विगत लंबे समय से बीमार थी एवं अपने मायके जरौली गांव रह रही थी। मंगलवार की रात को महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, लुधपुरा निवासी निवासी 30 वर्षीय मालती पत्नी संजीव की बीमारी के दौरान मंगलवार रात को जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत होने पर ससुराली जन पीहर पक्ष के लोगों के साथ मृतका की डेड बॉडी को अंतिम संस्कार के लिए गांव ले आए। अंतिम संस्कार की क्रिया के समय पीहर पक्ष के लोगों का मूड बदल गया और उन्होंने ससुराली जनों पर महिला को मारने का आरोप लगाते हुए अंतिम संस्कार रुकवा दिया।
विज्ञापन
ससुराली जनों और पीहर पक्ष के लोगों के बीच झगड़ा बढ़ता देख रात को ही सैंपऊ थाना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी हरभान सिंह एवं पुलिस जाब्ते ने डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया और अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। बुधवार को पोस्टमॉर्टम कार्रवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच तकरार हो गई और विवाद गहरा गया। मामूली विवाद ने इतना तुल पकड़ा कि दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट हो गई। मृतका के पिता ने पोस्टमॉर्टम कार्रवाई को रुकवा दिया। पोस्टमॉर्टम रोके जाने से पुलिस सकते में आ गई।
विज्ञापन
सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार और एचएम राजकुमार के द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर पोस्टमॉर्टम कराने की कोशिश की। लेकिन पीहर पक्ष के लोग मृतका की दो बेटियों के नाम जमीन करने की मांग पर अड़ गए। इस दौरान ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया कि मृतका के पति के नाम न के बराबर जमीन है। वहीं, मृतका का पति अपनी बेटियों को रखने और शादी विवाह करने के लिए तैयार है तो पीहर पक्ष के लोगों के द्वारा जमीन नाम करने की बात वेबजह सामने लाई जा रही है।
पुलिस की समझाइश के बाद दोनों पक्ष पोस्टमॉर्टम कराने के लिए राजी हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों की सहमति के बाद पोस्टमॉर्टम करा कर डेड बॉडी को ससुराल पक्ष को सौंप दिया है। प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार ने बताया, मर्ग दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में महिला की मौत बीमार होने की वजह से हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट होने के बाद मौत के कारणों का पता चल सकेगा।