Dholpur Accident : प्रधानमंत्री ने एक्स पर भेजा शोक संदेश, राज्यपाल और पूर्व मुख्यमंत्री ने भी दुख व्यक्त किया
धौलपुर में हुए दर्दनाक सड़क हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करके घटना को हृदय विदारक बताते हुए मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता दिलाने की बात कही है।
विस्तार
धौलपुर के बाड़ी सदर थाना क्षेत्र के एनएच 11बी पर सड़क हादसे में शिकार हुए 12 जनों की दर्दनाक मौत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक संवेदना एवं दुख व्यक्त किया है। साथ ही एक्स पर पोस्ट कर मृतक के आश्रितों को हरसंभव प्रशासन द्वारा सहायता दिलाने की बात कही है।
राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदयविदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वालों के शोकाकुल परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करे। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की निगरानी में…
— PMO India (@PMOIndia) October 20, 2024
एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि राजस्थान के धौलपुर में हुआ हादसा हृदय विदारक है। इसमें मासूम बच्चों सहित जान गंवाने वाले व्यक्तियों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना कर इस पीड़ा को सहने की शक्ति प्रदान करने की बात कही है। साथ ही प्रधानमंत्री ने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना भी की है। आगे उन्होंने कहा राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटा हुआ है।
राज्यपाल की ओर से दुख व्यक्त किया गया
राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे जी ने धौलपुर में हुए भीषण सड़क हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। ईश्वर से मृतकों की पुण्यात्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है। उन्होंने हादसे में घायलों के जल्द स्वस्थ होने की भी कामना की है।
— Raj Bhavan Rajasthan (@RajBhavanJaipur) October 20, 2024
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भी दुख व्यक्त किया
धौलपुर में सड़क दुघर्टना में 12 लोगों की मृत्यु बेहद दुखद है। मैं ईश्वर से दिवंगतजनों की आत्मा को शांति एवं घायलों को जल्द स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना करता हूं।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) October 20, 2024
गौरतलब है कि स्लीपर कोच बस और टेम्पो की भिड़ंत में टेम्पो सवार 12 जनों की मौत हुई है। हादसे में आठ बच्चे, तीन महिला एवं एक पुरुष की मौत हुई है। घटना से समूचे जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, राज्यपाल हरिभाऊ बागडे़ और पीसीसी अध्यक्ष गोविंदसिंह डोटासरा ने भी एक्स पर पोस्ट कर शोक संवेदनाएं व्यक्त की हैं।