{"_id":"64dc2ecd622141e71d04815c","slug":"dholpur-news-forest-department-seized-truck-full-of-illegal-stone-blocks-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur News: वन विभाग ने अवैध पत्थर ब्लॉक से भरा ट्रक किया जब्त, रेंजर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur News: वन विभाग ने अवैध पत्थर ब्लॉक से भरा ट्रक किया जब्त, रेंजर के नेतृत्व में की गई कार्रवाई
Wed, 16 Aug 2023 07:35 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 16 Aug 2023 07:35 AM IST
सार
Dholpur News: धौलपुर जिले में वन विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग ने अवैध पत्थर ब्लॉक से भरा ट्रक जब्त किया है। यह कार्रवाई वन रेंजर अरविंद परमार के नेतृत्व में की गई।
विज्ञापन
वन विभाग आफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
धौलपुर में वन विभाग की टीम ने सरमथुरा खनन क्षेत्र में अवैध पत्थर खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉक से भरे एक ट्रक को जब्त किया है। साथ ही ट्रक चालक को भी गिरफ्तार किया है। वन विभाग की टीम द्वारा अचानक की कार्रवाई से खनन माफियाओ में हड़कंप मच गया है। उप वन संरक्षक किशोर गुप्ता के मुताबिक, यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
धौलपुर वन विभाग उप वन संरक्षक किशोर गुप्ता के निर्देशन में सरमथुरा वन विभाग की टीम ने अवैध पत्थर खनन पर रोक लगाने के लिए अभियान चला रखा है, जिसके तहत अवैध खनन के खिलाफ सरमथुरा वन विभाग की टीम ने रविवार को कार्रवाई करते हुए अवैध पत्थर ब्लॉकों से भरे हुए एक ट्रक को जब्त करने में सफलता हासिल की है। वन विभाग की कार्रवाई से अवैध पत्थर खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
सरमथुरा वन विभाग के रेंजर अरविंद परमार ने बताया कि उपखंड क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि उपखंड में खैमरी वनक्षेत्र के पास पत्थर ब्लॉक से भरा हुआ एक ट्रक आ रहा है। इस पर वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच छापामार कार्रवाई की और खैमरी वनक्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक ट्रक को जब्त कर बीझौली नर्सरी पर खड़ा करवा दिया। मौके पर ही ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। रेंजर अरविंद परमार ने बताया कि अवैध पत्थर खनन के खिलाफ धरपकड़ अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान रेंजर अरविंद परमार, वनरक्षक शिवकुमार सहित वन विभाग का जाब्ता मौजूद रहा।
विज्ञापन