{"_id":"58db94214f1c1bef4c63dce2","slug":"demand-for-narco-test-for-cabinet-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबिनेट मंत्री का नार्को टेस्ट करवाने की उठी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबिनेट मंत्री का नार्को टेस्ट करवाने की उठी मांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 29 Mar 2017 04:51 PM IST
विज्ञापन
किरण माहेश्वरी
- फोटो : amar ujala
राजस्थान में भाजपा सरकार की एक महिला केबिनेट मंत्री का नार्को टेस्ट करवाने की मांग उठी है। यह मांग की है कांग्रेस के विधायक रमेश मीणा ने। मीणा ने सरकार की वर्तमान उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।
उन्होंने कहा कि जलदायमंत्री रहते हुए माहेश्वरी ने भ्रष्टाचार किया। आरोपों के साथ ही मीणा ने सीबीआई जांच करवाने में मंत्री माहेश्वरी के नार्को टेस्ट की मांग भी कर डाली। मीणा ने ये आरोप विधानसभा के बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान लगाए। उन्होंने कहा कि जिस कम्पनी को ब्लैक लिस्टेड की जाने की मांग की जाती है उस पर ही मेहरबानी शुरू कर दी जाती है। कांग्रेस की सरकार के समय पेयजल योजना के लिए काम कर रही कम्पनी को पहले भाजपा ने ब्लैकलिस्ट करने की मांग की थी, अब उसी कम्पनी के साथ बंदरबाट की जा रही है।
मीणा ने कहा कि माहेश्वरी ने पहले बीसलपुर-टोंक-निवाई परियोजना के निर्धारित मापदंड पूरा नहीं करने के मामले में जिस कम्पनी को हटाने के लिए कवायद शुरू की बाद में वह रूक क्यों गई। दूसरी तरफ मंत्री के ओएसडी के फार्म हाउस तक किसके कहने पर पाइप लाइन डाली गई। एक ओएसडी के पास फार्म हाउस कहां से आया, यह भी जांच का विषय है।
विज्ञापन
मीणा ने इन भ्रष्टाचार के मामलों में मंत्री और उनके ओएसडी के नार्को टेस्ट करवाने की मांग की है। दूसरी तरफ केबिनेट मंत्री किरण माहेश्वरी ने इस तरह के किसी भी आरोप को सिरे से नकरा दिया है।