फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Delhi Police questioned Minister Mahesh Joshi Rohit Joshi for six hours in rape case

Rajasthan: रोहित जोशी से दिल्ली पुलिस ने की छह घंटे पूछताछ, आज फिर होंगे पेश

Sat, 11 Jun 2022 01:24 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 11 Jun 2022 01:24 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस ने दुष्कर्म केस मामले में रोहित जोशी को शनिवार को भी थाने बुलाया है। इसके साथ ही रोहित जोशी को मोबाइल फोन जमा करने को कहा गया है।

विज्ञापन
Delhi Police questioned Minister Mahesh Joshi Rohit Joshi for six hours in rape case
रोहित जोशी - फोटो : Social Media

विस्तार

गहलोत सरकार के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी पर दुष्कर्म केस में फंसे हैं। इस प्रकरण में शुक्रवार को वो अपने वकील के साथ दिल्ली के सदर बाजार थाने पहुंचे, जहां पर रोहित जोशी से करीब 6.30 घंटे तक लंबी पूछताछ की गई। वहीं रोहित को फिर से शनिवार को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है।

विज्ञापन


रोहित जोशी पर एक युवती ने दुष्कर्म के साथ जबरन गर्भपात कराने जैसे कई गंभीर आरोप लगाए हैं। हालांकि, रोहित बार-बार युवती पर हनीट्रैप का आरोप लगाते आए हैं। दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट के निर्देश पर रोहित जोशी अपने वकील के साथ थाने पहुंचे हैं। इस पूरे प्रकरण की जांच कर रहे अनुसंधान अधिकारी ने रोहित को अपना मोबाइल फोन जब्त करवाने के लिए कहा है।

विज्ञापन


जांच अधिकारी ने सीआरपीसी की धारा 91 के तहत नोटिस देकर मोबाइल फोन पुलिस को जब्त कराने के लिए कहा है। नोटिस पर रोहित ने शुक्रवार को पुलिस को लिखित जवाब देते हुए मोबाइल फोन रविवार को पुलिस को सौंपने की बात लिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस रोहित के मोबाइल से चैट आदि साक्ष्य बरामद करेगी और उसके मोबाइल की फॉरेंसिक जांच करवाई जाएगी। फॉरेंसिक जांच के दौरान मोबाइल में छुपे हुए कई राज सामने आ सकते हैं। जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed