{"_id":"64399148a13dd08f2e0ada46","slug":"delegation-of-valmiki-community-met-rajasthan-cm-ashok-gehlot-in-jaipur-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सीएम से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधि मंडल, गहलोत बोले- शिक्षा के बिना समाज की उन्नति संभव नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सीएम से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधि मंडल, गहलोत बोले- शिक्षा के बिना समाज की उन्नति संभव नहीं
Fri, 14 Apr 2023 11:15 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Apr 2023 11:15 PM IST
सार
वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर सीएम अशोक गहलोत से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल ने राज्य सरकार द्वारा समाज के वंचित वर्गों के लिए संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत से मिला वाल्मीकि समाज का प्रतिनिधि मंडल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार बाबासाहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के दिखाए मार्ग पर चल रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना किसी भी समाज की उन्नति संभव नहीं है। राज्य सरकार के प्रयासों से राजस्थान आज शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनकर उभरा है।
विज्ञापन
20 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की है
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। बजट में 20 हजार सफाई कर्मचारियों की भर्ती की घोषणा की गई है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश वासियों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए 24 अप्रैल से महंगाई राहत कैम्प का आयोजन प्रदेशभर में किया जाएगा।
विज्ञापन
महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली-जैदिया
राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष किशनलाल जैदिया ने कहा कि राज्य सरकार की चिरंजीवी योजना से वंचित वर्ग को महंगे इलाज की चिंता से मुक्ति मिली है। उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का जन कल्याणकारी योजनाओं के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन