फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Decision to cut power in Rajasthan for seven to eight hours amid scorching heat

Rajasthan: उपभोक्ताओं की बढ़ी मुसीबत, भीषण गर्मी के बीच सात से आठ घंटे बिजली कटौती का फैसला 

Sun, 24 Apr 2022 11:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 24 Apr 2022 11:14 AM IST
सार

राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती करने का फैसला किया गया है। ऊर्जा विभाग ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन
Decision to cut power in Rajasthan for seven to eight hours amid scorching heat
राजस्थान में बिजली कटौती - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए चिंता की खबर है। राजस्थान डिस्कॉम प्रशासन ने पावर मैनेजमेंट के तहत बिजली कटौती शुरू की है। ऐसे में भीषण गर्मी के बीच सात से आठ घंटे तक बिजली कटौती की जा सकती है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राजस्थान में बिजली की मांग 31 फीसदी तक बढ़ गई है। ऊर्जा विभाग के प्रिंसिपल सेक्रेटरी और डिस्कॉम्स चेयरमैन भास्कर ए. सावंत के अनुसार अप्रैल 2021 की तुलना में इस बार छह करोड़ 69 लाख यूनिट की डिमांड अप्रैल 2021 की तुलना में बढ़ी है। पिछले साल अप्रैल महीने में प्रतिदिन लगभग 21 करोड़ 31 लाख यूनिट की बिजली की मांग थी। जो अप्रैल 2022 में बढ़कर रोजाना 28 करोड़ यूनिट के पार जा चुकी है। 

विज्ञापन


देश में बिजली की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। वहीं कोयला संकट के कारण बिजली उत्पादन प्रभावित हुआ है। कोयला संकट के चलते विद्युत उत्पादन इकाईयां पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन नहीं कर पा रही हैं। ऐसे हालात में भी आवश्यक सेवाओं जैसे अस्पताल, ऑक्सीजन सेंटर, पेयजल आपूर्ति, मिलिट्री इन्स्टालेशन में निर्बाध बिजली आपूर्ति जरूरी है। इन्हीं जरूरतों को देखते हुए कुछ समय के लिए बिजली कटौती शुरू की जा रही है। डिस्कॉम्स चेयरमैन भास्कर ए. सावंत ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed