{"_id":"095bc17c53be714f46cb445c76ef114c","slug":"decision-on-asaram-s-bail-petition-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में बंद आसाराम बोले, 76 का आया था 78 का हो गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में बंद आसाराम बोले, 76 का आया था 78 का हो गया
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Thu, 07 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग से दुष्कर्म मामले में जोधपुर केन्द्रीय कारागार में बंद आसाराम की जमानत को लेकर शुक्रवार को फैसला आ सकता है। इस बार भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आसाराम की जमानत याचिका पर बहस की थी। अदालत ने फैसला आरक्षित रखते हुए शुक्रवार को सुनाने को कहा था।
विज्ञापन
आसाराम के समर्थकों को नियंत्रित रखने के लिए अदालत परिसर में सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। स्वामी की बहस के बाद आसाराम को जमानत मिलने की काफी उम्मीदें बढ़ गई हैं। स्वामी की ओर से की गई बहस के बाद उन्होंने अदालत से बाहर निकलते हुए कहा था कि इस बार उन्हें जमानत मिल जाएगी।
विज्ञापन
ये आसाराम की आठवीं जमानत याचिका है। इधर, इस मामले में रोजाना सुनवाई के चलते जब बृहस्पतिवार को आसाराम को जेल से जिला एवं सत्र न्यायालय जोधपुर लाया गया, तो उन्होंने सभी को शेर सुनाया। उन्होंने कहा कि मुस्कुराकर गम का जहर जिन्हें पीना आ गया, यह हकीकत है कि जहां में उनको जीना आ गया। उन्होंने कहा कि ढाई साल हो गए, जोधपुर आए हुए। आया तब 76 का था और अब 78 का हो गया हूं।
विज्ञापन