फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Death of one from swine flu

स्वाइन फ्लू से अजमेर में एक की मौत

Tue, 14 Mar 2017 03:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 14 Mar 2017 03:32 PM IST
विज्ञापन
Death of one from swine flu
Swine Flu
राजस्थान में स्वाइन फ्लू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को अजमेर में एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। जबकि जोधपुर में स्वाइन फ्लू का एक और अजमेर में दो संदिग्ध केस सामने आए है। 
विज्ञापन


अजमेर में मंगलवार सुबह स्वाइन फ्लू ने 30 वर्षीय व्यक्ति की जान ले ली। जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. के.के. सोनी के अनुसार, कुंदननगर के रहने वाले तीस वर्षीय पंकज को स्वाइन फ्लू पॉजीटिव पाया गया था। जिसके बाद जवाहर लाल नेहरू अस्पताल के संक्रामक रोग विभाग में उसका उपचार जारी था। 
विज्ञापन


मंगलवार को ही यहां दो नए मामले और सामने आए हैं। आशागंज और श्रीनगर रोड के रहने वाले इन दोनों युवकों पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि टेमी फ्लू दवा नहीं मिलने के कारण पंकज की स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डाॅ. सोनी ने बताया कि स्वाइन फ्लू के मामलों को देखते हुए मेडिकल कॉलेज के अधीन आने वाले सभी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को निर्देशित किया गया है कि वह ओपीडी में आने वाले मरीजों की स्क्रीनिंग करे। उन्होंने कहा कि सभी अस्पताल और डिस्पेंसरियों में टेमी फ्लू दवा उपलब्ध करवा दी गई है।


फिजिशियन डाॅ. अनिल सामरिया ने बताया कि मौसम के बदलाव से इन्फ्लूएंजा वायरस सक्रिय हो जाता है। इसके चलते नाक का बहना, सिर में दर्द, खांसी, बुखार, थकान होना सहित अन्य लक्षण नजर आते हैं। इन लक्षणों के सामने आने पर मरीजों को तुरंत चिकित्सकीय सलाह लेनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed