फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   death in police custody

पुलिस हिरासत में युवक की मौत, थाना लाइन हाजिर

Fri, 14 Feb 2014 01:09 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 14 Feb 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
death in police custody

अलवर के खुशखेड़ा थाने में हुई एक मौत के बाद पुलिस पर तमाम तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। मृतक के परिवारवाले उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं वहीं पुलिस कहा कहना है कि मौत सीने में दर्द के कारण हुई।

विज्ञापन


बुधवार को 33 साल के हरीश को गिरफ्तार किया गया था। हरीश को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि इस धारा में तब गिरफ्तार किया जाता है जब शांति भंग की आशंका हो। परिजनों का दावा है कि हरीश कमरे में अकेला था, पुलिस आई और उसे गिरफ्तार कर ले गई।
विज्ञापन


वहीं पुलिस का कहना है कि शराब पीकर हुडदंग करते हुए हरीश को गिरफ्तार किया गया था।

परिजनों का आरोप है कि हरीश के शरीर पर चोटों के निशान हैं और इससे साफ है कि उसे थाने में पीटा गया था, वहीं पुलिस का कहना है कि सीने में दर्द करे कारण हरीश गिर पड़ा था जिसकी वजह से उसे चोट लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में तीन पुलिसवालों समेत चार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है, जबकि पूरे थाने को लाइन हाजिर कर दिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है और पुलिस के आला अधिकारी इस पर नज़र रखे हुए हैं। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed