फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Deadly scabies disease spread in monkeys near Sikar's famous tourist destination Harsh

आपकी नादानी, बंदरों पर भारी: सीकर के पर्यटन स्थल हर्ष में फैली बीमारी, तड़प कर जान गंवा रहे बंदर, जानें मामला

Wed, 26 Apr 2023 09:33 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 26 Apr 2023 09:33 AM IST
सार

सीकर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हर्ष पर्वत के ऊपर सैकड़ों बंदरों में इस समय जानलेवा खुजली की बीमारी ने पैर पसार लिए हैं। सीकर व्यापार संघ ने जानलेवा बीमारी से बंदरों के बचाव के लिए जिला कलेक्टर को ज्ञापन प्रेषित कर इन बंदरों के उपचार की मांग की है।

विज्ञापन
Deadly scabies disease spread in monkeys near Sikar's famous tourist destination Harsh
बीमारी से बंदरों में हाथ-पैर में निकले छाले। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

सीकर व्यापार संघ के अध्यक्ष राधेश्याम पारीक ने ज्ञापन में बताया है कि बंदरों में इनदिनों एक दर्दनाक और जानलेवा बीमारी फैल हुई है, जिससे बंदरों के हाथ पैरों में छाले होकर घाव हो जाते हैं। फिर धीरे-धीरे उन घावों की वजह से बंदर तड़प तड़प कर मर जाते हैं।

विज्ञापन


जिला प्रशासन, पशु चिकित्सालय, वन विभाग के उच्चाधिकारियों व जिला कलेक्टर से ज्ञापन में अपील की गई है कि इस ओर तत्काल ध्यान दिया जाए, जिससे बंदरों को सही समय पर दवा देकर व सही देखरेख से इस बीमारी से इनको निजात दिलाया जा सके। उन्होंने समाज सेवी संस्थाओं से भी आग्रह किया है कि इस विकट परिस्थिति में बंदरों की सहायतार्थ आगे आएं व बीमार बंदरों को सही समय पर सही उपचार देकर उनकी रक्षा की जाए।
विज्ञापन


पर्यटकों द्वारा बंदरों को मीठा खाद्य पदार्थ दिए जाने पर हुई है बीमारी
सीकर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हर्ष पर बंदरों में फैली बीमारी यहां आने वाले पर्यटकों द्वारा बंदरों को मीठा खाना दिए जाने के कारण हुई है। यह कहना है पशुपालन विभाग के डॉक्टरों का। वहीं, डॉक्टरों में पर्यटकों से भी अपील करते हुए कहा है कि हर्ष पर्वत पर किसी भी बंदर को खाने के लिए मीठा खाद्य पदार्थ नहीं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर्ष पर्वत पर बंदरों के बचाव के लिए आगे आए व्यापारी
सीकर व्यापार संघ के मुख्य संरक्षक मदन प्रकाश मावलिया, मोहरसिंह गौड़, पन्नालाल सारडा, राजेन्द्र खण्डेलवाल, पंकज बजाज, प्रेमप्रकाश सैनी, लक्ष्मीकांत बियाणी, निर्मल माटोलिया, संयोजक श्याम पारीक धोद, काशीप्रसाद माउका, लोकेन्द्रसिंह राठोड़, भावेश इन्दोरिया, गोविन्द अग्रवाल, महेन्द्र लोहिया, नन्दकिशोर काबरा, शम्भू जोगाणी, प्रकाश सोनी, बल्लभचन्द पारीक, एड. पुरुषोत्तम शर्मा, भीवाराम मील, बिजेन्द्र राणा, बजरंग सिंह शेखावत, दिनेश श्रीवास्तव, अशोक कलावटिया, नाथूराम ओला, जसवीर भूकर, पार्षद साबिर बिसायती, दीनदयाल शर्मा सहित समस्त सदस्य व्यापारियों ने ज्ञापन को समर्थन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed