{"_id":"63cf6e722115bf411e049447","slug":"dead-body-of-missing-girl-found-in-well-in-sirohi-village-2023-01-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: सिरोही के गांव में कुएं में मिला लापता युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, आत्महत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: सिरोही के गांव में कुएं में मिला लापता युवती का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, आत्महत्या की आशंका
Tue, 24 Jan 2023 11:07 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:07 AM IST
सार
सिरोही के स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा गांव में मंगलवार सुबह युवती का शव कुएं में मिलने से गांव में सनसनी मची हुई है। युवती बीती शाम से लापता बताई जा रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल में मौजूद पुलिस टीम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां मांडवाड़ा खालसा गांव में खेत में बने एक कुएं में मंगलवार सुबह एक युवती का शव मिला है। मामले की जानकारी होते ही गांव में हड़कंप मच गया। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। लोगों ने बताया कि युवती बीती शाम से ही गांव से लापता थी।
विज्ञापन
स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के मांडवाड़ा खालसा गांव में लोगों ने मंगलवार सुबह खेत में बने कुएं में एक युवती का शव देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी जैसे ही गांव में पहुंची घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का माना जा रहा है।
विज्ञापन
कुएं में किसी युवक के होने की आशंका
जानकारी के अनुसार पुलिस को जांच के दौरान मौके से किसी पुरुष के भी कपड़े और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुरुष के कपड़े कुएं के ऊपर किनारे पर पड़े हुए मिले हैं। किसी युवक के भी कुएं में पड़े होने की आशंका जताई जा रही है। प्रथम दृष्टया में माना जा रहा है कि प्रेमी युगल ने आत्महत्या की है। वहीं लोगों का कहना कि बीती शाम से ही दोनों मांडवाड़ा खालसा गांव से लापता थे।
विज्ञापन