फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa : Abhaneri Utsav held in the world famous Chand Stepwell, tourists danced during the cultural evening

Dausa News : विश्व प्रसिद्ध चांद बावड़ी में हुआ आभानेरी उत्सव, सांस्कृतिक संध्या के दौरान झूमे विदेशी पर्यटक

Sun, 06 Oct 2024 11:46 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 06 Oct 2024 11:46 AM IST
सार

जिले के आभानेरी की प्रसिद्ध चांद बावड़ी परिसर में आयोजित आभानेरी उत्सव में सांस्कृतिक संध्या के दौरान राजस्थानी लोक कलाकारों ने विदेशी पर्यटकों का दिल जीत लिया। राजस्थान में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के आयोजन प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।

विज्ञापन
Dausa : Abhaneri Utsav held in the world famous Chand Stepwell, tourists danced during the cultural evening
आभानेरी उत्सव में पहुंचे विदेशी पर्यटक

विस्तार

ऐतिहासिक एवं कलात्मक नगरी आभानेरी की चांद बावड़ी परिसर में आयोजित दो दिवसीय आभानेरी उत्सव 2024 के पहले दिन आयोजित सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार एवं विशिष्ट अतिथि बांदीकुई विधायक भागचंद टांकडा रहे। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक संध्या के दौरान विभिन्न राजस्थानी लोक कलाकारों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं।

विज्ञापन


उधर पर्यटन विभाग के उपनिदेशक उपेंद्रसिंह शेखावत ने बताया कि सांस्कृतिक संध्या में विश्व प्रसिद्ध राजस्थानी कलाकारों एवं उनकी टीमों द्वारा प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें मंगणियार गायन साकर खां, भपंग वादन युसूफ, तेरह ताली नृत्य पर गंगा देवी, कच्छी घोड़ी नृत्य पर बनवारीलाल जाट, पद दंगल पर प्रभु दयाल, चंग ढप नृत्य पर सुरेंद्र घिंटाला, घूमर व चरी नृत्य पर अंजना कुमावत, कालबेलिया नृत्य चंदालाल एवं रिम भवाई नृत्य पर बने सिंह ने प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन


उत्सव के दूसरे दिन भी लोक कलाकारों द्वारा कच्छी घोड़ी नृत्य, कठपुतली नृत्य, पद दंगल, बहरुपिया और शहनाई के माध्यम से पर्यटकों को राजस्थानी संस्कृति से रूबरू करवाया गया। उन्होंने बताया कि फेस्टिवल में स्थानीय कारीगरों एवं कलाकारों द्वारा लाख की चूड़ी, मिट्टी के सिकोरे, दरी निर्माण एवं मैजिक शो दिखाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में उपखंड अधिकारी बांदीकुई रामसिंह राजावत, तहसीलदार बांदीकुई, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अधिकारीगण, जिलाध्यक्ष डॉ प्रभुदयाल शर्मा, जनप्रतिनिधिगण, विदेशी एवं देशी पर्यटक तथा बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।
 

विदेशियों ने खूब सराय कच्ची घोड़ी नृत्य और देखा आभानेरी फेस्टिवल

विदेशियों ने देखा कच्छी घोड़ी नृत्य

 

विदेशियों ने खूब सराय कच्ची घोड़ी नृत्य और देखा आभानेरी फेस्टिवल

आभानेरी फेस्टिवल में प्रस्तुति देते लोक कलाकार

 

विदेशियों ने खूब सराय कच्ची घोड़ी नृत्य और देखा आभानेरी फेस्टिवल

 

विदेशियों ने खूब सराय कच्ची घोड़ी नृत्य और देखा आभानेरी फेस्टिवल

 

 

विदेशियों ने खूब सराय कच्ची घोड़ी नृत्य और देखा आभानेरी फेस्टिवल

 

विदेशियों ने खूब सराय कच्ची घोड़ी नृत्य और देखा आभानेरी फेस्टिवल

तेरह ताली नृत्य
 

विदेशियों ने खूब सराय कच्ची घोड़ी नृत्य और देखा आभानेरी फेस्टिवल

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed