फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Shop owner sitting outside in Mehndipur Balaji of Dausa massive fire broke out inside

Dausa: मेहंदीपुर बालाजी में बाहर बैठा दुकान मालिक अंदर लगी भीषण आग, 40 लाख का सामान जलकर राख

Fri, 16 Feb 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 16 Feb 2024 09:33 PM IST
सार

दौसा जिले के मेहंदीपुर बालाजी कस्बे में शुक्रवार को मुख्य बाजार में भीषण आग लग गई। आग की वजह से लगभग 40 लाख का माल जलकर राख हो गया।

विज्ञापन
Shop owner sitting outside in Mehndipur Balaji of Dausa massive fire broke out inside
दुकान में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में मेहंदीपुर बालाजी कस्बे के मुख्य बाजार में शुक्रवार शाम 5:30 बजे के बाद एक दुकान में अचानक लग गई। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। लेकिन यह मामला शॉर्ट सर्किट से होना माना जा रहा है। मेहंदीपुर बालाजी के मुख्य बाजार में आग लगने की सूचना कुछ ही देर में कस्बे में फैल गई।

विज्ञापन


आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची बालाजी थाना पुलिस ने टैंकरों से कड़ी मशक्कत के बाद करीब पौने घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक तीन दुकानों में रखा करीब 40 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। इस आगजनी में राहत की बात यह रही की घटना के दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन


मालिक सुरेश सैनी और आसपास के दुकानदारों ने बताया कि वो दुकान के बाहर बैठे थे। तभी अचानक दुकान के अंदर उन्हें धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। तब दुकान के अंदर जाकर देखा तो भीषण आग लगी हुई थी, जिसके चलते वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। इस दौरान आग बुझाने के काफी प्रयास किए गए, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना स्थानीय थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद तुरंत ही मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने स्थानीय लोगों को फोन कर पानी के आधा दर्जन टैंकरों की मदद से साढ़े छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक तीन दुकानों में रखा करीब 40 लाख रुपये का सामान स्वाहा हो चुका था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed