फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Rajasthan News: Police is working on zero tolerance against drugs, accused arrested with smack worth Rs 4 lakh

Rajasthan News: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही है पुलिस, 4 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Wed, 13 Mar 2024 09:40 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 13 Mar 2024 09:40 AM IST
सार

Dausa: नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस पर काम कर रही पुलिस जिले में 4 लाख की अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से उसके सप्लायर के बारे में पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Police is working on zero tolerance against drugs, accused arrested with smack worth Rs 4 lakh
पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही जिले की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर अवैध स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 20 ग्राम स्मैक और सप्लाई के लिए काम में ली जा रही बाइक बरामद की है।

विज्ञापन


दौसा एसपी रंजीता शर्मा ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ, अवैध शराब व आर्म्स एक्ट के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दौसा थाना पुलिस की विशेष टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सिंगवाड़ा चौराहे के पास स्मैक बेचने की फिराक में घूमते हुए युवक रोहिताश बुनकर को 20 ग्राम स्मैक के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। बाजार में इसकी कीमत 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed