फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Quick action by RPF personnel saves a life: Major accident averted in 5 seconds

दौसा: रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदी महिला, RPF जवानों ने सेकंडों में बचाई जान

Sun, 23 Aug 2026 10:29 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sun, 23 Aug 2026 10:29 PM IST
सार

Rajasthan News: दौसा रेलवे स्टेशन पर शनिवार को एक महिला ने ट्रेन के आगे जाने की कोशिश की, लेकिन ड्यूटी पर तैनात RPF के दो जवानों ने समय रहते उसे पकड़कर प्लेटफॉर्म पर खींच लिया। पूछताछ में महिला के घरेलू विवाद से परेशान होने की बात सामने आई। पुलिस ने काउंसलिंग के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
 

विज्ञापन
Quick action by RPF personnel saves a life: Major accident averted in 5 seconds
दौसा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन आने की इंतजार में खड़ी महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कहते हैं, वक्त पर लिया गया एक फैसला पूरी जिंदगी बचा सकता है। ऐसा ही कुछ शनिवार को दौसा रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। प्लेटफॉर्म पर करीब दो घंटे से अकेली बैठी एक महिला ने जैसे ही ट्रेन को आते देखा, वह अचानक ट्रैक की तरफ दौड़ पड़ी। यह देखकर प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


ट्रेन आते ही ट्रैक की ओर दौड़ी महिला
महिला को ट्रैक की ओर जाता देख ड्यूटी पर तैनात RPF के दो जवान तुरंत उसकी ओर दौड़े। जवानों ने चंद सेकंड में महिला को पकड़ लिया और आ रही ट्रेन की दिशा से खींचकर सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर ले आए। जवानों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। अगर कुछ सेकंड की भी देरी होती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर जुटी भीड़
महिला के ट्रेन के आगे जाने की कोशिश की जानकारी मिलते ही स्टेशन पर यात्रियों और लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने महिला के परिजनों को भी सूचना देकर स्टेशन बुलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में सामने आई घरेलू विवाद की बात
पूछताछ में सामने आया कि महिला घरेलू विवाद से परेशान थी। वह बिना बताए घर से निकलकर आत्महत्या करने के इरादे से रेलवे स्टेशन पहुंची थी और ट्रेन आने का इंतजार कर रही थी। महिला के इस कदम से परिवार भी सकते में आ गया।

यह भी पढ़ें: आशुतोष रांका के कार्यक्रम में भारी हंगामा, BJYM कार्यकर्ताओं और पुलिस में धक्का-मुक्की; कई हिरासत में


आरपीएफ ने परिजनों को बुलाकर की काउंसलिंग
आरपीएफ ने मानवीयता दिखाते हुए दौसा कोतवाली क्षेत्र के देशवाली मोहल्ले में रहने वाले महिला के परिजनों से संपर्क किया और उन्हें स्टेशन बुलाया। परिजनों ने महिला को समझाया। पुलिस ने भी काउंसलिंग कर उसे मानसिक रूप से संभालने का प्रयास किया। इसके बाद महिला को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

समय रहते आरपीएफ की नजर पड़ी, टला बड़ा हादसा
पूरे घटनाक्रम में आरपीएफ जवानों की सतर्कता सबसे अहम रही। महिला के ट्रैक की ओर बढ़ते ही जवानों ने बिना समय गंवाए कार्रवाई की और उसकी जान बचा ली। उनकी तत्परता के कारण रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा होने से टल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed