फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa: First Phase of Civic Polls Tomorrow, Security Tight; 1.23 Lakh Voters to Decide Candidates’ Fate

दौसा: निकाय चुनाव में पहले चरण का मतदान कल, सुरक्षा इंतजाम पुख्ता, 1.23 लाख मतदाता करेंगे भाग्य का फैसला

Tue, 08 Sep 2026 12:00 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Tue, 08 Sep 2026 12:00 PM IST
सार

दौसा में कल नगर निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान होगा। छह नगर पालिकाओं में 1.23 लाख से ज्यादा मतदाता 915 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। शांतिपूर्ण मतदान के लिए 1500 जवानों के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

विज्ञापन
Dausa: First Phase of Civic Polls Tomorrow, Security Tight; 1.23 Lakh Voters to Decide Candidates’ Fate
चुनाव तैयारियों का जायजा लेतीं पर्यवेक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में नगर निकाय चुनाव का रण अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। पहले चरण का मतदान बुधवार, 9 सितंबर को होगा। इस चरण में जिले की छह नगर पालिकाओं बांदीकुई, बसवा, महवा, मंडावर, सिकराय और भांडारेज में मतदाता अपने वार्ड के प्रत्याशियों के लिए वोट डालकर शहर की सरकार चुनेंगे। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगा। जिले के शेष पांच निकायों दौसा, लालसोट, रामगढ़ पचवारा, मंडावरी और लवाण में दूसरे चरण में 11 सितंबर को मतदान होगा। सभी 11 निकायों की मतगणना 14 सितंबर को होगी।

विज्ञापन


915 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर
पहले चरण में होने वाले छह निकायों में कुल 1 लाख 23 हजार 808 मतदाता हैं। इनमें बांदीकुई सबसे बड़ा निकाय है, जहां सबसे ज्यादा 235 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। महवा, मंडावर, बसवा और भांडारेज में भी त्रिकोणीय से लेकर चतुष्कोणीय मुकाबले हैं। वहीं सिकराय नगर पालिका में सबसे कम 90 प्रत्याशी मैदान में हैं लेकिन यहां भी सभी वार्डों में कड़ा मुकाबला माना जा रहा है। इन छह निकायों में कुल 180 से अधिक वार्ड हैं। प्रशासन ने सभी बूथों पर मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया है। बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
विज्ञापन


43 प्रतिशत बूथ क्रिटिकल
जिले के 11 नगर निकायों में कुल 362 मतदान बूथ बनाए गए हैं। इनमें से 157 बूथों को अति संवेदनशील यानी क्रिटिकल घोषित किया गया है। इस तरह करीब 43 प्रतिशत बूथ क्रिटिकल श्रेणी में हैं। क्रिटिकल बूथों की संख्या दौसा नगर परिषद में सबसे ज्यादा 38 है। इसके बाद महवा में 17, लालसोट में 16, बांदीकुई में 15, मंडावर में 15, सिकराय में 13, रामगढ़ पचवारा में 12, भांडारेज में 12, मंडावरी में 7, बसवा में 6 और लवाण में 6 बूथ क्रिटिकल हैं। पहले चरण में जिन छह निकायों में मतदान होना है, उनमें भी 75 से अधिक बूथ क्रिटिकल हैं। इन बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और वीडियोग्राफी की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


1500 जवानों का सुरक्षा घेरा
स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में दोनों चरणों के दौरान 1500-1500 पुलिसकर्मी, RAC और होमगार्ड का जाब्ता तैनात रहेगा। इसमें RAC की दो कंपनियां भी शामिल हैं। पुलिस ने 40 मोबाइल पार्टियां बनाई हैं। सोमवार को पहले चरण के छह निकायों के लिए 22 मोबाइल पार्टियां संबंधित क्षेत्रों के लिए रवाना की गईं। प्रत्येक मोबाइल पार्टी में SI या ASI स्तर के अधिकारी के साथ 6 से 8 जवान रहेंगे। इसके अलावा इंस्पेक्टर और RPS अधिकारियों को सुपरवाइजर अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

ये भी पढ़ें: राजस्थान के निकायों की कमाई कम, खर्च ज्यादा; नए पार्षदों के सामने विकास से पहले पैसे का संकट

एसपी पीयूष दीक्षित ने सोमवार को पुलिस लाइन में सभी मोबाइल पार्टियों और सुपरवाइजर अधिकारियों की ब्रीफिंग ली। उन्होंने कहा कि मतदान को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में कराना पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कानून-व्यवस्था बिगाड़ने, बूथ कैप्चरिंग या मतदाताओं को डराने-धमकाने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी असामाजिक तत्व बूथ के 200 मीटर के दायरे में नजर नहीं आना चाहिए। बैठक में एएसपी शंकरलाल मीणा सहित सभी सीओ और एसएचओ मौजूद रहे।

पुलिस की योजना के अनुसार प्रत्येक मतदान बूथ पर एक कांस्टेबल और एक होमगार्ड तैनात रहेगा। वहीं क्रिटिकल मतदान भवनों पर एक अधिकारी और चार जवानों का अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया है। सभी बूथों पर पुलिसकर्मी लाठी के साथ तैनात रहेंगे।

निर्वाचन पर्यवेक्षक ने लिया जायजा
चुनावी शिकायतों और सूचनाओं पर तत्काल कार्रवाई के लिए कलेक्ट्रेट में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम बनाया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. टी. शुभमंगला दौसा सर्किट हाउस में ठहरी हुई हैं और चुनावी व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं। डॉ. शुभमंगला ने सोमवार को कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायतों के संधारण और संबंधित अधिकारियों तक सूचनाएं पहुंचाने की व्यवस्था का जायजा लिया। इससे पहले उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा के साथ प्रथम चरण के मतदान की तैयारियों, आदर्श आचार संहिता की पालना, निगरानी और समन्वय व्यवस्था की समीक्षा की।


जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा ने बताया कि निर्वाचन प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं। मतदान दलों को रवाना कर दिया गया है।

शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
नगर निकाय चुनाव से जुड़ी किसी भी शिकायत, परिवाद या सूचना के लिए निर्वाचन पर्यवेक्षक डॉ. टी. शुभमंगला के मोबाइल नंबर 7014021914 या टेलीफोन नंबर 01427-294143 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा कलेक्ट्रेट स्थित जिला स्तरीय कंट्रोल रूम पर भी सूचना दी जा सकती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed