फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Fertilizer Crisis Deepens Before Rabi Season, Farmers Protest; Committee Accused of Arbitrariness

Dausa News: रबी सीजन से पहले खाद संकट गहराया, किसानों ने किया हंगामा; समिति पर मनमानी के आरोप

Sat, 15 Nov 2025 07:23 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 07:23 PM IST
सार

Dausa Fertilizer Crisis: दौसा में रबी की सिचाई से पहले डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। घंटों कतार में लगने के बाद भी खाद न मिलने पर किसानों ने समिति पर मनमानी का आरोप लगाकर हंगामा किया। अधिकारियों की गैर-मौजूदगी से किसानों में रोष बढ़ा।

विज्ञापन
Dausa News: Fertilizer Crisis Deepens Before Rabi Season, Farmers Protest; Committee Accused of Arbitrariness
दौसा में खाद के लिए लगीं किसानों की कतारें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में रबी की सिचाई से पहले डीएपी खाद नहीं मिलने से किसानों में भारी रोष देखने को मिला। जिला मुख्यालय और लवान बस स्टैंड स्थित क्रय विक्रय सहकारी समिति पर सुबह से ही किसानों की लंबी कतारें लग गईं, लेकिन पूरे दिन इंतजार के बावजूद खाद नहीं मिलने पर किसानों ने जमकर हंगामा किया। किसानों ने समिति कर्मचारियों और दुकानदारों पर मनमानी और पक्षपातपूर्ण वितरण के आरोप लगाए।

विज्ञापन

 
किसानों का कहना है कि समिति के सचिव उन्हें सदस्य न होने का हवाला देकर खाद देने से मना कर देते हैं। वहीं कई किसानों का आरोप है कि सुबह पांच बजे से कतार में लगने के बावजूद देर शाम तक खाद नहीं मिली, जिससे बुवाई और सिंचाई प्रभावित हो रही है। मजदूरी छोड़कर आए किसानों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
विज्ञापन


दौसा में खाद के लिए लगी कतारे
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Dausa News: स्कूल गए 12वीं के छात्र का शव खाली मकान में फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
 
किसान राय सिंह, कन्हैया लाल और घम्मन सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि पिछले कई दिनों से लगातार चक्कर लगाने के बावजूद खाद नहीं मिल रही। कुछ किसानों ने एक कट्टे तक की सीमित उपलब्धता पर भी नाराजगी जताई। भीड़ अधिक होने पर किसानों के बीच धक्का-मुक्की और बहस भी हुई। पुलिस व अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद कोई मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे आक्रोश और बढ़ गया।
 
वहीं, समिति के अध्यक्ष राधेश्याम ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि खाद वितरण पूरी तरह नियमानुसार किया जा रहा है और किसानों की शिकायतें तथ्यहीन हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed