फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Body of 12th-grade student found hanging in empty house, family alleges murder

Dausa News: स्कूल गए 12वीं के छात्र का शव खाली मकान में फंदे से लटका मिला, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

Sat, 15 Nov 2025 07:02 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Sat, 15 Nov 2025 07:02 PM IST
सार

Dausa News: दौसा में 17 वर्षीय छात्र महेश योगी का शव खाली मकान में फंदे से लटका मिला। परिवार ने हत्या कर लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।
 

विज्ञापन
Dausa News: Body of 12th-grade student found hanging in empty house, family alleges murder
फंदे से लटका मिला 12वीं के छात्र का शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के बांदीकुई उपखंड के भांवता गांव में शनिवार सुबह एक 17 वर्षीय छात्र का शव खाली मकान में फंदे से लटका मिलने पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान महेश योगी, निवासी भांवता, के रूप में हुई। वह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भांवता में कक्षा 12वीं का छात्र था।

विज्ञापन

 
स्कूल से लौटकर घर न आने पर शुरू हुई तलाश
परिजनों के अनुसार, महेश शुक्रवार सुबह रोजाना की तरह खुशी-खुशी स्कूल के लिए निकला था, लेकिन शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों और ग्रामीणों ने देर रात तक गांव और रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह ग्रामीणों को गांव के बाहर एक सुनसान घर में लटका हुआ शव दिखा, जिसकी पहचान महेश के रूप में होते ही परिवार बेसुध हो गया।
विज्ञापन

 
परिवार ने जताई हत्या की आशंका
मृतक के परिजनों का कहना है कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही महेश किसी परेशानी में था। उनका आरोप है कि उसकी हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है, क्योंकि वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकता। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajasthan News: लापता भाई का हमशक्ल ढूंढा, दोस्ती गांठी... फिर कर दी हत्या; 60 लाख का बीमा हड़पने के लिए अपराध

 
पुलिस मौके पर पहुंची, शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच
घटना की सूचना पर कोलवा थाना इंचार्ज रामशरण गुर्जर मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक सबूत जुटाने के साथ परिजनों के आरोपों को भी दर्ज किया है। प्रारंभिक तौर पर पुलिस मामले की हर संभावित एंगल से जांच कर रही है।
 
पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द, पुलिस जुटी जांच में
कोलवा थाना पुलिस ने डॉक्टरों की टीम से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अब मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने और घटना से जुड़े तथ्यों की पुष्टि में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed