फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa One laborer died due to electric shock five people injured family members adamant demanding compensation

Dausa News: करंट लगने से एक मजदूर की मौत, पांच लोग घायल, मुआवजे की मांग पर अड़े परिजन

Wed, 28 Aug 2024 09:38 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 28 Aug 2024 09:38 PM IST
सार

राजस्थान के दौसा जिले में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, मुआवजे की मांग को लेकर परिजन अड़े रहे।

विज्ञापन
Dausa One laborer died due to electric shock five people injured family members adamant demanding compensation
पुलिस और धरने पर बैठे लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा के सिकंदरा थाने इलाके में मकान की छत के लिए लगी मिक्सर मशीन खोलते समय करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई और पांच लोग घायल हुए हैं। मामला सिकंदरा थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव का है, जहां कुछ लोग मकान का काम करने के चलते मजदूरी करने गए थे। वहां लगी छत डालने के लिए मिक्सर मशीन के नजदीक से बिजली के 33 हजार केवी तार गुजर रहे थे।

विज्ञापन


बता दें कि मिक्सर मशीन खोलते वक्त नजदीक से गुजर रहे बिजली के तारों में करंट आने के चलते छह लोग करंट का शिकार हो गए, जिसमें एक मजदूर की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई। पांच मजदूरों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। मृतक के भाई ने बताया कि नजदीक से जा रही बिजली की लाइन के लिए मजदूरों ने मकान मालिक को बताया था। लेकिन मकान मालिक ने कहा कि इस लाइट का शट डाउन ले लिया गया है। इसलिए अब इसमें करंट नहीं है। तुम लोग काम कर लो और मजदूर जैसे ही काम करने लगे तो करंट से घायल हो गए।
विज्ञापन


मृतक मजदूर को दौसा के अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के लिए लाया गया। जहां मृतक के परिजनों ने गुस्से में आकर दौसा-लालसोट रोड अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जैसे-तैसे कर समझाकर जाम खुलवाया तो मृतक के परिजन मृतक की बीवी की नौकरी और 50 लाख के मुआवजा की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मकान कार्य करने वाला ठेकेदार मौके से फरार हो गया। जैसे-तैसे करके मजदूर अस्पताल पहुंचे जहां न तो मकान मालिक ने उनकी कोई सुध ली और न ही ठेकेदार ने, जिसके चलते मजदूरों को परिजनों का गुस्सा और बढ़ गया। इधर, खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन 50 लाख और नौकरी की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed