फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: People are not servants, they are kings – Rajyavardhan Rathore said in the election meeting

Dausa News: जनता नौकर नहीं, राजा है- एक सभा में बोले राज्यवर्धन राठौड़, कहा- भारत फिर से सोने की चिड़िया बनेगा

Sun, 31 Mar 2024 10:16 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 31 Mar 2024 10:16 AM IST
सार

भाजपा के लोकसभा चुनाव प्रभारी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दौसा में एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2047 तक देश को पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाना है। भारत हमारे जीते जी एक बार फिर सोने की चिड़िया बनेगा।

विज्ञापन
Dausa News: People are not servants, they are kings – Rajyavardhan Rathore said in the election meeting
राज्यवर्धन सिंह राठौड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनावों की बढ़ती हलचलों के बीच दौसा लोकसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए आए प्रदेश के खेल एवं युवा मामलों के मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 2014 के बाद देश में पैसों का लीकेज तो दूर की बात है, किस क्षेत्र में, किस नेता को टिकट मिलेगा, इसका भी लीकेज नहीं होता। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा-  पिछले दो महीने में प्रदेश में तीन प्रतियोगी परीक्षा हुई है लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है। इसे डबल इंजन की ताकत कहते है। उन्होंने कहा कि देश में 35 साल बाद 2014 में केंद्र में जनता ने पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। ऐसे में 2014 से 2024 का काम जनता ने देखा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि 2047 तक भारत को सबसे विकसित राष्ट्र बनाना है। ऐसे में हमारे जीते जी भारत फिर से सोने की चिड़िया बनेगा।

विज्ञापन


देश के लोगों को प्रधानमंत्री पर इतना भरोसा है कि अगर प्रधानमंत्री ने बोल दिया कि 2047 तक विकसित राष्ट्र बनेगा, तो सभी को मालूम है कि देश विकसित राष्ट्र बनेगा। इसलिए प्रधानमंत्री ने सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास का नारा दिया है। उन्होंने कहा कि जनता नौकर नहीं, राजा है। वही सही व्यक्ति को चुनकर भेजेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed