फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Health department action on sweet shops in front of railway station, samples sent for testing

Dausa News: रेलवे स्टेशन के सामने मिठाई की दुकानों पर स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई, नमूने जांच के लिए भेजे

Sat, 25 May 2024 11:36 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 25 May 2024 11:36 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश में मिलावटखोरी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार को दौसा में तीन मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की गई। यहां खाद्य सामग्री को धूप और खुले में रखकर बेचने की शिकायत थी, जिसके चलते विभाग ने यह कार्रवाई की। 

विज्ञापन
Dausa News: Health department action on sweet shops in front of railway station, samples sent for testing
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिलावटखोरी के खिलाफ प्रदेश भर में चल रहे अभियान के तहत शुक्रवार को दौसा में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मिलावट की सूचना पर तीन मिठाई की दुकानों पर कार्रवाई की। तीनों ही कार्रवाई रेलवे स्टेशन के सामने स्थित तिवारी रेस्टोरेंट एंड मिष्ठान भंडार व जैन धर्मशाला में बिना नाम के दो मिठाई की दुकानों पर की गई। 

विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश प्रजापत ने बताया कि जैन धर्मशाला के बाहर बनी दुकानों से खुले में व धूप में रखकर खाद्य सामग्री बेचने की शिकायतें आ रही थीं, जिसके चलते फूड इंस्पेक्टर ने दुकानदारों के यहां से जांच के नमूने लेकर चेतावनी दी है। साथ ही फूड कलर के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण विभिन्न मिठाइयों के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन


फूड इंस्पेक्टर प्रकाश सैनी की टीम ने बताया कि काफी दिनों से मिलावट करने और खुले में रखकर सामान बेचने की शिकायत मिल रही थी, जिसके चलते जिला कलेक्टर के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई। फूड इंस्पेक्टर ने बताया कि यदि जांच में रिपोर्ट गलत आती है तो उसी को आधार बनाकर दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मिलावट के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed