फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Dausa BJP district president accused of taking Rs 15 lakh

Dausa News: बुरे फंसे दौसा भाजपा जिला अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह ने लगाया 15 लाख रुपये लेने का आरोप

Mon, 01 Jul 2024 10:37 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 01 Jul 2024 10:37 AM IST
सार

इस सारे मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व में समय रहते ध्यान नहीं दिया तो भाजपा का दौसा विधानसभा से उपचुनाव में विधायक बनाने का सपना चकनाचूर हो सकता है।

विज्ञापन
Dausa News: Dausa BJP district president accused of taking Rs 15 lakh
जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा और अमर सिंह कसाना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा दौसा की लोकसभा सीट क्या हारी, इसी चर्चा में मानो अलादीन के चिराग से जिन बाहर आ गया हो। ऐसा ही कुछ इन दोनों दौसा भाजपा में चल रहा है। इसके चलते भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने दौसा लोकसभा चुनाव हारने का ठीकरा भाजपा जिला अध्यक्ष सहित तमाम कार्यकारिणी पर फोड़ा दिया। आरोपों की झड़ी भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा के इर्द-गिर्द घूमने लगी है।

विज्ञापन


भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना ने एक बार फिर प्रभु दयाल शर्मा पर 15 लाख रुपये लेने का आरोप लगाते हुए एक और नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह कसाना की माने तो विधानसभा चुनाव के दौरान दौसा भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने सिकराय विधानसभा से भाजपा का टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिलाने की एवज में एक-एक लाख रुपये मांगे गए। जिन लोगों से टिकट के लिए पैसे लेने का आरोप है, उन 15 लोगों को टिकट भी नहीं मिला और न ही पैसे लौटया गया। 
विज्ञापन


इसी बीच भाजपा जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा एक और नए विवाद में बुरे फंसे हुए नजर आ रहे। अब अलादीन के चिराग से एक और नया जिन बाहर आ गया हो। इस सारे मामले पर भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व में समय रहते ध्यान नहीं दिया तो भाजपा का दौसा विधानसभा से उपचुनाव में विधायक बनाने का सपना चकनाचूर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा कुछ भी बोलने से बचते हुए नजर आ रहे हैं। आने वाले समय में दौसा सहित राजस्थान भर में विधानसभा के उपचुनाव की तारीख कभी भी आ सकती है। भाजपा की ये खींचतान एक बार फिर दौसा सीट भाजपा के हाथों से फिसलती सकती है। फिर उसकी भी जिम्मेदारी तय करनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed