फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: After PM's road show, Priyanka Vadra will now hold a public meeting in Bandikui.

Dausa News: मूंछ का बाल बनी दौसा लोकसभा सीट, पीएम के रोड शो के बाद अब बांदीकुई में प्रियंका करेंगी जनसभा

Sun, 14 Apr 2024 09:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 14 Apr 2024 09:15 PM IST
सार

दो दिन पहले दौसा शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर चुके हैं। वहीं 16 अप्रैल को प्रियंका वाड्रा का रोड शो होने की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले 15 अप्रैल को प्रियंका बांदीकुई में जनसभा करेंगी।

विज्ञापन
Dausa News: After PM's road show, Priyanka Vadra will now hold a public meeting in Bandikui.
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा में लोकसभा चुनाव की सियासत गरमाने लगी है, फिर चाहे भाजपा हो या कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने दौसा सीट को मूंछ का बाल बना लिया है, जिसके चलते कल बांदीकुई में प्रियंका वाड्रा एक जनसभा करेंगी। बताया जा रहा है कि इस मौके पर सचिन पायलट भी साथ होंगे।

विज्ञापन


दौसा लोकसभा सीट भाजपा और कांग्रेस दोनों के मूंछ का बाल बनी हुई है। एक तरफ दो दिन पहले दौसा शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रोड शो कर चुके हैं। वहीं 16 अप्रैल को प्रियंका वाड्रा का रोड शो होने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


दौसा में होने वाले प्रियंका वाड्रा के रोड शो से पहले 15 अप्रैल को प्रियंका वाड्रा बांदीकुई में एक जनसभा करेंगी। बताया जा रहा है कि इस जनसभा में लगभग 15 हजार लोगों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रियंका वाड्रा की यह जनसभा बांदीकुई के मुकरपुर चौराहे पर होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका वाड्रा के साथ गुर्जर मतदाताओं को साधने के लिए सचिन पायलट भी बांदीकुई की जनसभा में मौजूद रहेंगे। हालांकि इस बात में कोई दोराय नहीं है कि पूर्वी राजस्थान में कांग्रेस के स्टार प्रचारक सचिन पायलट तथा भाजपा में किरोड़ी लाल मीणा का बोलबाला है।


दौसा लोकसभा सीट पर भाजपा के कन्हैया लाल मीणा और कांग्रेस के मुरारी लाल मीणा में सीधा मुकाबला है। दोनों ही नेताओं के लिए स्टार प्रचारक दौसा सीट को जीताने के लिए अपने-अपने तरीके से प्रयास में भी लगे हैं, जिसके चलते भाजपा और कांग्रेस दोनों के कई स्टार प्रचारक दौसा में लगातार जनसभाएं रैली करने में लगे हैं। मतदाता अब किसकी तरफ मुड़ेगा ये तो आने वाला वक्त बताएगा, लेकिन दोनों ही पार्टियों के लिए दौसा लोकसभा सीट मूंछ का बाल जरूर बन गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed