{"_id":"65fabf0b97c4827d900a8f5f","slug":"dausa-fire-broke-out-in-pnb-bank-located-in-bandikui-cash-and-gold-safe-if-documents-get-burnt-2024-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: बांदीकुई स्थित PNB बैंक में लगी आग, दस्तावेज जले तो नकदी और सोना सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: बांदीकुई स्थित PNB बैंक में लगी आग, दस्तावेज जले तो नकदी और सोना सुरक्षित
Wed, 20 Mar 2024 04:18 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Mar 2024 04:18 PM IST
सार
राजस्थान में दौसा जिले के बांदीकुई में स्थित पंजाब नेशनल बैंक में बुधवार को आग लग गई। इस दौरान कई दस्तावेज जल गए तो वहीं नकदी और सोना सुरक्षित है।
विज्ञापन
बैंक में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा के बांदीकुई में सिकंदरा रोड पर स्थित पीएनबी बैंक में आग लगने की घटना से हड़कंप मच गया। आग लगने की घटना की सूचना के बाद बांदीकुई नगर पालिक से एक दमकल मौके पर पहुंची। लेकिन इससे काबू नहीं पाया जा सका। इसके बाद दौसा और महवा से दमकल बुलाई गई। तब जाकर आग पर काबू पाया गया। इस आगजनी के दौरान सबसे बड़ी और अच्छी बात यह रही कि बैंक में रखा नकदी और सोना सुरक्षित रहा।
विज्ञापन
उधर, आग बुझाने के उपकरणों को लेकर बांदीकुई नगर पालिका के दावे खोखले साबित हुए। हालांकि, आग लगने का कारण अभी तक सामने नहीं आया। लेकिन शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह माना जा रहा है। मामला बुधवार सुबह 8:30 बजे का है। अलार्म बजने के बाद बैंक मैनेजर सुरेश गुर्जर ने ऑफिस का गेट खोला तो उसमें धुंआ निकलता हुआ नजर आया। बैंक कर्मियों के अनुसार, आगजनी की घटना से बैंक में लाखों का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
आगजनी की घटना के दौरान बांदीकुई नगर पालिका से एक दमकल मौके पर पहुंची। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि आग पर काबू नहीं पाया जा सका। वहीं, बांदीकुई नगर पालिका में तीन दमकल होने के बाद भी मौके पर एक ही दमकल पहुंच पाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि बांदीकुई नगर पालिका में खड़ी तीन दमकलों में से दो दमकल खराब पड़ी है। ऐसे में महवा और दौसा से दमकल बुलाई गई। साथ ही पांच टैंकरों से पानी लाकर करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
बैंक मैनेजर सुरेश गुर्जर ने बताया कि बैंक में आलर्म बजने पर बैंक में जाकर देखा तो बैंक में आग लगी हुई थी। आगजनी की घटना से पीएनबी बैंक परिसर में लगा फर्नीचर जलकर राख हो गया। वहीं, बैंक के दस्तावेज और आठ लैपटॉप भी जल गए। उन्होंने आग लगने के कारणों के बारे में बताया कि आग अज्ञात कारणों से लगी है, जिसकी जांच करवाई जाएगी।
बैंक मैनेजर ने बताया कि जिस वक्त बैंक परिसर में आग लगी थी, उस समय बैंक में 30 लाख रुपये का कैश मौजूद था। वहीं, लॉकर में गोल्ड भी जमा था। लेकिन आग पर काबू पाने से बैंक में रखा 30 लाख रुपये का कैश और गोल्ड बच गया। आग लगने के दौरान मौके पर एसडीएम राम सिंह राजावत सहित बांदीकुई थाना प्रभारी सुरेंद्र मलिक भी मय जाब्ते के साथ मौके पर पहुंच गए थे। हालांकि, मार्च के महीने में पीएनबी बैंक में अचानक अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना भी बड़े सवाल खड़े कर रही है।