फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa Crime Online fraud on pretext of giving 500 percent profit fraudsters have links with foreign countries

Dausa Crime: 500 प्रतिशत मुनाफा दिलाने के बहाने ऑनलाइन ठगी, विदेशों से जुड़े हैं ठगों के तार

Fri, 14 Jun 2024 06:02 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Jun 2024 06:02 PM IST
सार

ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर 500 प्रतिशत का लाभ दिलाने का झांसा देकर परिवादी से करीब 9.40 लाख रुपये ठगने के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फर्जी कंपनी बनाकर और बैंक में खाता खुलवाकर कमीशन पर साइबर ठगी के रुपये जमा करता था।

विज्ञापन
Dausa Crime Online fraud on pretext of giving 500 percent profit fraudsters have links with foreign countries
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले के परिवादी मान सिंह गुर्जर पुत्र हरसहाय गुर्जर निवासी पीपलकी थाना मानपुर ने 18 मई को साइबर क्राइम थाने में मामला दर्ज करवाया। साइबर पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए एक लोग को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


परिवादी मान सिंह के मुताबिक, उसने फेसबुक पर एक एड देखा, जिसमें वेल्थ मिस्ट्री प्लान 500 प्रतिशत इनकम के नाम से आ रहा था। एड में दिए गए ऑप्शन के मुताबिक उसने व्हाट्सएप ग्रुप ज्वॉइन कर लिया। फिर मान सिंह को लिकी पिपो ईए नामक एप पर अकाउंट बनाने के लिए बताया और मान सिंह ने लिकी पिपो ईए पर अपना अकाउंट भी बना लिया।
विज्ञापन


इधर, एप पर ट्रेडिंग करने के लिए फिर पैसे डिपोजिट करने के लिए बोला गया। साथ ही अकाउंट नंबर भी एड करवाने के लिए ऑप्शन आया। इसमें ट्रेडिंग के नाम पर उनके बताए गए खातों में आठ बार में कुल 9,40,023 रुपये का ट्रांजेक्सन मान सिंह गुर्जर ने कर दिया। मामला साइबर थाने में दर्ज होने के बाद साइबर सेल ने टीम बनाकर तकनीकी आधार पर आरोपी की तलाश की और आरोपी को 13 जून को सादुलशहर (श्रीगंगानगर) से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आरोपी को शुक्रवार (14 जून) को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को पीसी रिमांड दिया और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी द्वारा फर्जी कंपनी बनाकर बैंक में चालू खाता खुलवाया जाता था। बैंक खाता खुलने के बाद कंबोडिया और वियतनाम सहित अन्य देशों में बैठे साइबर ठगों के द्वारा ठगी की जाती थी। साइबर ठगी के रुपये कमीशन पर स्वयं के बैंक खाता में जमा करता था। आरोपी के बैंक खाते में दो महीने में करीब 7.3 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्सन हुआ है, जिसके संबंध में आरोपी से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed