फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa News ›   Dausa News: Congress protests at the Collectorate against the misuse of the ED.

Dausa News: ईडी के दुरुपयोग के विरोध में कांग्रेस का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Thu, 18 Dec 2025 10:07 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: दौसा ब्यूरो Updated Thu, 18 Dec 2025 10:07 AM IST
सार

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर ईडी और संवैधानिक संस्थाओं के राजनीतिक दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। नेताओं ने नेशनल हेराल्ड मामले को राजनीतिक प्रतिशोध बताया और लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान किया।

विज्ञापन
Dausa News: Congress protests at the Collectorate against the misuse of the ED.
दौसा प्रदर्शन करते कांगेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) सहित संवैधानिक और सरकारी संस्थाओं के कथित राजनीतिक दुरुपयोग के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इससे पहले कार्यकर्ता शहीद स्मारक से पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए भाजपा सरकार का पुतला फूंका। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष रामजीलाल ओड़ ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की मूल भावना पर लगातार प्रहार कर रही है। विपक्षी नेताओं को डराने और दबाने के लिए ईडी और अन्य संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया जा रहा है, ताकि बेरोजगारी, महंगाई और विकास जैसे बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाया जा सके। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामले में झूठे और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित प्रकरण बनाए गए हैं, जिन पर सर्वोच्च न्यायालय में मामला विचाराधीन है, लेकिन कांग्रेस को न्यायपालिका पर पूर्ण विश्वास है।
विज्ञापन


पूर्व कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश ने कहा कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण पूरी तरह राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है। भाजपा सरकार ने ईडी जैसी एजेंसियों को अपना राजनीतिक हथियार बना लिया है, लेकिन सच्चाई और लोकतंत्र की जीत तय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डरने वाली नहीं है और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


दौसा विधायक डी.सी. बैरवा ने कहा कि भाजपा सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को कुचलना चाहती है, लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी हर साजिश का डटकर मुकाबला करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सड़क से लेकर सदन तक जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक जी.आर. खटाना, पूर्व विधायक ओमप्रकाश हुड़ला, ब्लॉक अध्यक्ष हेमराज अवाना, नगर अध्यक्ष घनश्याम शर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर प्रहार किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया।

ये भी पढ़ें- राजस्थान में ‘सेम’ की बढ़ती मार; 2 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित, लोकसभा में गूंजा मुद्दा

कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश राणा ने बताया कि इस दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रेणु काटारिया, ब्लॉक अध्यक्ष खेमराज मीणा, चतर सिंह बसडा, प्रधान सुल्तान बैरवा, धन्नालाल बैरवा, मंडल अध्यक्ष शरद नागर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव करतार सिंह माल एवं जिला अध्यक्ष दीपक पटेल ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला भाजपा की बदले की राजनीति और ईडी के दुरुपयोग का जीता-जागता उदाहरण है। उन्होंने कहा कि झूठे आरोपों के बावजूद सच्चाई अडिग रही और न्यायालय के फैसले से गांधी परिवार के पक्ष में निर्णय आया, जिससे भाजपा का झूठ जनता के सामने उजागर हो गया। यह फैसला इस बात का प्रमाण है कि अंततः सत्य और न्याय की ही जीत होती है।

युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रोहित मीणा ने कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष को डराने का प्रयास कर रही है, जिसे युवा कांग्रेस कभी सफल नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को गुमराह करने की बजाय सरकार को रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed