{"_id":"64b0b7dd88770851000879c5","slug":"dausa-police-rescued-abducted-youth-from-chambal-rugged-7-arrested-abducted-2023-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: पुलिस ने चंबल के बीहड़ से अगवा युवक को छुड़ाया, 7 गिरफ्तार, पक्ष में फैसला नहीं होने पर किया था अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: पुलिस ने चंबल के बीहड़ से अगवा युवक को छुड़ाया, 7 गिरफ्तार, पक्ष में फैसला नहीं होने पर किया था अपहरण
Fri, 14 Jul 2023 08:20 AM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Jul 2023 08:20 AM IST
सार
युवक को अगवा करने के मामले में पुलिस ने 7 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपने पक्ष में फैसला नहीं होने पर युवका का अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा के थाना बैजुपाड़ा इलाके में ढिगारिया पंचायत से अगवा किए गए प्रह्लाद मीना को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। पुलिस ने करौली के डांग क्षेत्र और चंबल के बीहड़ से 7 अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया है। विवाह-विच्छेद को लेकर हुई सामाजिक पंचायत में महिला के पक्ष में फैसला नहीं करने पर पीहर पक्ष के पटेलों ने युवक का अपहरण किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
एसपी वन्दिता राणा ने बताया कि 7 जुलाई को ढिगारिया भीम गांव में शादी विच्छेद को लेकर समाज की मीटिंग हुई थी। मीटिंग में महिला के पक्ष में फैसला नहीं होने पर महिला पक्ष ने शाम करीब 8-9 बजे गांव में पंचायत कर लड़के पक्ष के प्रह्लाद मीणा को अगवा कर लिया। अपहरण की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को एक पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने दौसा, करौली और धौलपुर में अभियुक्तों के संभावित ठिकानों व रिश्तेदारों के यहां दबिश दी। आरोपी पुलिस को गुमराह करने के लिए रोज नई नई जगह छुपते हुए प्रह्लाद मीना को साथ लेकर घूम रहे थे। इस दौरान पुलिस की टीमें करौली के डांग और चंबल नदी के बीहड़ क्षेत्र में डूंडापुरा पहुंची, जहां पुलिस को देख आरोपी भागने लगे। इस दौरान पीछा कर पुलिस ने 7 अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर प्रह्लाद मीना को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
एसपी राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रामावतार मीना पुत्र किशोर (63), रामचरण मीना पुत्र रूपा राम (58), गोपाल मीना पुत्र रुपाराम (48) निवासी पाल थाना नादौती करौली, रामेश्वर मीना पुत्र पुन्या राम (45) और मुरारी लाल मीना पुत्र पुन्या राम (60) निवासी बसेड़ी थाना मेहंदीपुर बालाजी दौसा, अनिल मीना पुत्र रामजीलाल (29) निवासी चांदपुर थाना सिकंदरा तथा रामनिवास मीना पुत्र ठंडी राम (58) निवासी थाना पीलोदा सवाई माधोपुर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी प्रह्लाद मीना पर महिला पक्ष की शर्तों पर समझौते का दबाव बना रहे थे।
टीम में ये रहे शामिल
एसएचओ मनोहर लाल, बनवारीलाल और सीताराम, अजीत बडसरा, डीएसटी प्रभारी दिनेश, प्रभारी साइबर सेल प्रेमनारायण, कॉन्स्टेबल योगेश यादव, विनोद कुमार, अजीत थाना बेजूपाडा और कॉन्स्टेबल साइबर सेल अजय सिंह परेवा की इन आरोपियों को पकड़ने में विशेष भूमिका रही है।