फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dausa poet Krishna Kumar honored in Uttar Pradesh

Rajasthan News: दौसा के कवि  कृष्ण कुमार को उत्तरप्रदेश में किया गया सम्मानित, जिले का बढ़ाया मान

Tue, 16 Jan 2024 11:06 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jan 2024 11:06 PM IST
सार

उत्तरप्रदेश के बदायूं हिंदी काव्य की ओर से दौसा के कवि कृष्ण कुमार सैनी को हिंदी काव्य सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Dausa poet Krishna Kumar honored in Uttar Pradesh
दौसा के कवि का उत्तर प्रदेश में सम्मान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बदायूं हिंदी काव्य मंच, उत्तरप्रदेश द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित काव्य समागम में देश के 75 कवियों को सम्मानित किया गया। जिसमें दौसा के कवि कृष्ण कुमार सैनी को हिंदी साहित्य की सेवार्थ "हिंदी काव्य सम्मान-2024" से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


इस दौरान सैनी का सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, दुपट्टा और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए 75 कवियों को उनकी साहित्यिक सेवा के फलस्वरूप सम्मानित किया।
विज्ञापन


इससे पहले भी कृष्ण कुमार सैनी ने साहित्य के क्षेत्र में कई जगह सम्मान प्राप्त कर देवनगरी दौसा का नाम रोशन किया है। इस सम्मान समारोह में बरेली के रोहित राकेश, रिठौरा के राजेश शर्मा, लखनऊ के आशुतोष तिवारी, दौसा के दिनेश तूफानी सहित देश भर के कवि मौजूद रहे। दौसा के उभरते हुए कवि कृष्ण कुमार सैनी को सम्मान मिलने पर सभी साहित्यकार बंधुओं और विभिन्न समाज के गणमान्य नागरिकों ने बधाई भी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed