{"_id":"65a6be970b0d9e39f40f2701","slug":"dausa-poet-krishna-kumar-honored-in-uttar-pradesh-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दौसा के कवि कृष्ण कुमार को उत्तरप्रदेश में किया गया सम्मानित, जिले का बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दौसा के कवि कृष्ण कुमार को उत्तरप्रदेश में किया गया सम्मानित, जिले का बढ़ाया मान
Tue, 16 Jan 2024 11:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 16 Jan 2024 11:06 PM IST
सार
उत्तरप्रदेश के बदायूं हिंदी काव्य की ओर से दौसा के कवि कृष्ण कुमार सैनी को हिंदी काव्य सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
दौसा के कवि का उत्तर प्रदेश में सम्मान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बदायूं हिंदी काव्य मंच, उत्तरप्रदेश द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती पर आयोजित काव्य समागम में देश के 75 कवियों को सम्मानित किया गया। जिसमें दौसा के कवि कृष्ण कुमार सैनी को हिंदी साहित्य की सेवार्थ "हिंदी काव्य सम्मान-2024" से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
इस दौरान सैनी का सम्मान पत्र, स्मृति चिह्न, दुपट्टा और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के संयोजक शैलेन्द्र मिश्रा ने बताया कि देश के विभिन्न प्रांतों से आए 75 कवियों को उनकी साहित्यिक सेवा के फलस्वरूप सम्मानित किया।
विज्ञापन
इससे पहले भी कृष्ण कुमार सैनी ने साहित्य के क्षेत्र में कई जगह सम्मान प्राप्त कर देवनगरी दौसा का नाम रोशन किया है। इस सम्मान समारोह में बरेली के रोहित राकेश, रिठौरा के राजेश शर्मा, लखनऊ के आशुतोष तिवारी, दौसा के दिनेश तूफानी सहित देश भर के कवि मौजूद रहे। दौसा के उभरते हुए कवि कृष्ण कुमार सैनी को सम्मान मिलने पर सभी साहित्यकार बंधुओं और विभिन्न समाज के गणमान्य नागरिकों ने बधाई भी दी।
विज्ञापन