फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   dausa-nikay-chunav-voting-hungama-fake-voting-lalsot-booth

दौसा में मतदान के बीच तीन जगह बवाल: फर्जी वोटिंग के आरोप पर भिड़े प्रत्याशी; पुलिस ने किया हल्का बल प्रयोग

Fri, 11 Sep 2026 05:11 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: प्रतीक पांडेय Updated Fri, 11 Sep 2026 05:11 PM IST
सार

Rajasthan News: दौसा जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण के मतदान के दौरान कई बूथों पर हंगामा हुआ। दौसा नगर परिषद और लालसोट में फर्जी मतदान के आरोपों को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच विवाद हुआ। पुलिस को स्थिति संभालने के लिए हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।
 

विज्ञापन
dausa-nikay-chunav-voting-hungama-fake-voting-lalsot-booth
दौसा में वोटिंग के बीच झड़प - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिले में नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के दूसरे चरण में आज 5 निकायों में मतदान हो रहा है, लेकिन सुबह से ही मतदान केंद्र अखाड़ा बने हुए हैं। दौसा नगर परिषद के दो बूथों और लालसोट के वार्ड 10 में जमकर हंगामा हुआ। पुलिस को बीच-बचाव के साथ हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा।
विज्ञापन


बूथ 79 पर भाजपा प्रत्याशी और सांसद आमने-सामने
दौसा नगर परिषद के बूथ संख्या 79 पर कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे। उनके मीडिया प्रभारी उमाशंकर भी परिवार सहित आए थे। इसी दौरान भाजपा प्रत्याशी योगेश शर्मा के बूथ एजेंट ने मीडिया प्रभारी की बेटी पर फर्जी वोट डालने का आरोप लगा दिया।
विज्ञापन


देखते ही देखते योगेश शर्मा और सांसद मुरारी लाल मीणा आमने-सामने हो गए। योगेश शर्मा ने कहा कि फर्जी मतदान किसी भी सूरत में नहीं होने देंगे। विवाद के कारण करीब 15-20 मिनट तक मतदान प्रभावित रहा। लाइन में लगे मतदाताओं ने भी नाराजगी जताई। सदर थाना इंचार्ज युधिष्ठिर ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड 52 में फर्जी वोटिंग के आरोप पर भिड़े दोनों पक्ष
इसके बाद सबसे बड़ा बवाल वार्ड 52 के जिला परिषद बूथ पर हुआ। कांग्रेस प्रत्याशी मंजू बाई के पति रविन्द्र मोरेड ने निर्दलीय प्रत्याशी के परिजनों पर फर्जी मतदान करवाने का आरोप लगाया। आरोप के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए।

बताया गया कि निर्दलीय प्रत्याशी के परिजनों ने पुलिस के सामने ही बूथ में घुसकर रविन्द्र की पिटाई कर दी। बूथ परिसर में भीड़ जमा होने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जिला परिषद के सामने बैठी भीड़ को खदेड़कर बूथ खाली कराया।

लालसोट में भाजपा-कांग्रेस समर्थकों में झड़प
उधर, लालसोट नगर परिषद के वार्ड 10 में भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशियों के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर कहासुनी हो गई। हंगामा बढ़ने पर एडिशनल एसपी विनोद सीपा, सीआई हरलाल मीणा और तहसीलदार सीमा गुणावत मौके पर पहुंचे। भीड़ के नहीं मानने पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उसे खदेड़ा। बाद में विधायक रामविलास मीणा भी मौके पर पहुंचे।

'मतदान शांतिपूर्ण जारी'
एसपी पीयूष दीक्षित ने कहा कि 5 निकायों में 1500 जवान तैनात हैं। गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने कहा कि मतदान शांतिपूर्ण जारी है। एक बूथ पर गैर-मतदाता महिला के प्रवेश की सूचना मिली थी, जिसे बाहर कर दिया गया।


लालसोट में 100 साल की महिला ने भी डाला वोट
लालसोट में मतदान को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। 100 साल की त्रिवेणी देवी और एंबुलेंस से मतदान केंद्र पहुंचीं मनभर देवी सोलंकी आकर्षण का केंद्र रहीं। कुल 1,25,817 मतदाता 600 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। मतगणना 14 सितंबर को होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed