{"_id":"6501294c822be8107c03fd66","slug":"dausa-news-two-inter-state-vicious-criminals-caught-by-police-many-incidents-revealed-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: दो अंतर्राज्यीय शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, कई वारदातों का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: दो अंतर्राज्यीय शातिर बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे, कई वारदातों का खुलासा
Wed, 13 Sep 2023 08:45 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 13 Sep 2023 08:45 AM IST
सार
दौसा जिले में पुलिस ने दो अंतर्राज्यीय बदमाश को गिरफ्तार किया है। इन बदमाशों से 10 से अधिक वारदातों का खुलासा हुआ है। गिरफ्तार बदमाशों से कई अन्य मामलों का भी खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
बदमाश चढ़े पुलिस के हत्थे
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दौसा पुलिस को नकबजनी के मामले में बड़ी सफलता मिली है, जिसमें दो अंतर्राज्यीय नकबजनों को गिरफ्तार किया है। जिला दौसा, जयपुर आयुक्तालय, जयपुर ग्रामीण, दूदू और शाहपुरा की करीब एक दर्जन वारदातों का खुलासा हुआ है। ये गिरफ्तार आरोपी नकबजनी के साथ-साथ वाहन चोरी और अवैध मादक पदार्थ की तस्करी भी करते थे। आरोपी राजस्थान सहित पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भी नकबजनी और वाहन चोरी की वारदातों में वांछित अपराधी हैं।
विज्ञापन
दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा आईपीएस के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दौसा बजरंग सिंह शेखावत और प्रेम बहादुर निर्भय आरपीएस वृत्त महवा जिला दौसा के सुपरविजन में पुलिस इंस्पेक्टर जितेन्द्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने नकबजनी के मुकदमों में वांछित दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ये है घटनाक्रम
दो जून 2023 को ब्रज विहार कॉलोनी ठेकड़ा महवा में सूने मकान के ताले तोड़कर आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर चोर ले गये थे। प्रकरण संख्या 376/23 थाना महवा जिला दौसा पर दर्ज किया गया। दो जून 2023 को थाना सदर जिला दौसा में भी सूने मकान के ताले तोड़कर सोने चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ले गये थे, जिसका मामला थाना सदर दौसा पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
साइबर सेल टीम के प्रेम नारायण, हेड कांस्टेबल जगमाल सिंह ने घटना के बाद से ही घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज, नजदीक के टोल आदि से आने-जाने वाले वाहनों की जानकारी प्राप्त कर विश्लेषण किया। आधुनिक तकनीकी संसाधनों का प्रयोग करते हुए संदिग्ध अपराधियों को चिन्हित किया गया। अपराधी पूर्व में नकबजनी, वाहन चोरी और मादक पदार्थों की तस्करी में जेल में रहने से शातिर होने से लगातार अपनी पहचान और निवास स्थल बदल रहे थे। पुलिस टीम ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए पिछले तीन महीने से आरोपियों का पीछा करते हुए गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
इस तरह देते वारदात को अंजाम
मुख्य अभियुक्त राजू नकबजनी की वारदात करने से पूर्व प्लानिंग के मुताबिक, ऑनलाइन पुरानी कारों की खोज कर अपनी पहचान छुपाते हुए कार खरीदता है। इसी तरह दोस्तों से मोबाइल और सिम मांगकर उपयोग करता है। कार के जरिए अपने साथी के साथ सूने मकानों की रेकी करता। भागने के रास्ते सही होने पर सूने मकानों के ताले तोड़ कर सोने चांदी के जेवरात, नकदी और कीमती सामान चोरी कर लेता है। कार के जरिए लगातार चोरी करते हुए फिर से अपने ठिकाने लुधियाना, बिहार, कुरूक्षेत्र आदि पर पहुंचकर कार को कबाड़ी में ये आरोपी बेच देते थे और अपने अपने मोबाइल फोन और सिम नष्ट कर देते थे।
ये हैं गिरफ्तार अभियुक्त
राजू पुत्र जसपाल सिंह निवासी 1976/10 थानेसर, पुलिस थाना मोहन नगर, कुरूक्षेत्र हरियाणा। जसवीर पुत्र प्रीतम जाति जट सिख निवासी जम्मा का ठेका, सीट न. 16 शिमलापुरी थाना डाब, लुधियाना पंजाब। नकबजनी के औजार जैसे प्लास, पेचकस, लोहा काटने की आरी आदि आरोपियों से पुलिस ने बरामद कर जब्त की है।