{"_id":"6459d5db71cf3896ba0ff9a8","slug":"dausa-news-cbi-raid-at-railway-ti-house-in-bandikui-recovered-five-thousand-rupees-of-bribe-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dausa News: बांदीकुई में रेलवे TI के घर CBI की रेड, रिश्वत के पांच हजार रुपये बरामद, टीआई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dausa News: बांदीकुई में रेलवे TI के घर CBI की रेड, रिश्वत के पांच हजार रुपये बरामद, टीआई गिरफ्तार
Tue, 09 May 2023 10:40 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 09 May 2023 10:40 AM IST
सार
दौसा जिले के बांदीकुई में रेलवे टीआई के घर सोमवार रात 11 बजे सीबीआई ने रेड डाली। जो मंगलवार सुबह नौ बजे तक चली। कई घंटे की मशक्कत के बाद सीबीआई को टीआई के लिए हुए रिश्वत के पांच हजार रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन
आरोपी रेलवे TI ओमप्रकाश को पकड़कर ले जाते सीबीआई टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में सोमवार रात 11 बजे के आसपास सीबीआई के अधिकारी आशीष रस्तोगी के नेतृत्व में टीम छापामारी करने के लिए बांदीकुई में रेलवे टीआई ओमप्रकाश शर्मा के घर पहुंची। शोर सुनकर आसपास के मकानों में भी हड़कंप मच गया। सीबीआई की टीम को टीआई के यहां रिश्वत की राशि बरामद करने के लिए कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर रिश्वत की राशि बरामद हो पाई।
विज्ञापन
सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि अलवर जिले में तैनात प्वाइंट मेन चंद्रप्रकाश ने सीबीआई को शिकायत दी थी कि टीआई ओमप्रकाश शर्मा किसी मामले को लेकर उसे धमकी दे रहा है। उसके खिलाफ चार्जशीट की धमकी देकर सात हजार रुपये की मांग कर रहा है, जिसके बाद सत्यापन करवाया गया। फिर सीबीआई रात 11 बजे ओमप्रकाश शर्मा के घर छापामारी करने पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात 11 बजे से सुबह नौ बजे तक चली कार्रवाई...
सीबीआई टीम सुबह नौ बजे तक मौके पर कार्रवाई करती रही। लेकिन मीडिया को ज्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं करवाई। टीम ने जाते-जाते कहा कि शाम तक सारे मामले की जानकारी उपलब्ध करवा दी जाएगी। उधर, ओमप्रकाश शर्मा के निवास पर रेड डालने की कार्रवाई लगभग रात 11 बजे शुरू हुई और सुबह नौ बजे तक चली। सुबह नौ बजे के आसपास सीबीआई की टीम रेलवे टीआई ओमप्रकाश को बांदीकुई से जयपुर लेकर रवाना हो गई।
बांदीकुई में तैनात है टीई ओमप्रकाश...
बताया जा रहा है कि लगभग पिछले चार साल से रेल टीआई ओमप्रकाश शर्मा बांदीकुई में ही तैनात है। बांदीकुई से अलवर तक का रेल मार्ग क्षेत्र पर चेकिंग का काम करता है।