Dausa: सात साल से फरार 13 वारंटी गिरफ्तार, मंडावर थाना पुलिस ने की कार्रवाई
दौसा जिले की मंडावर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सात साल से फरार 13 वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दौसा में सात साल से फरार चल रहे वारंटियों के खिलाफ पुलिस थाना मंडावर ने कार्रवाई की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है। दौसा जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने बताया, वृत्ताधिकारी वृत महवा प्रेम बहादुर निर्मय के सुपरविजन में वर्तमान समय में वांछित अपराधी, इनामी अपराधी तथा 173 (8) में वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
इस अभियान में थानाधिकारी सचिन शर्मा सहित टीम गठित कर 20 जनवरी को तकरीबन सात साल से फरार चल रहे कुल 13 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ये लोग न्यायिक मजिस्ट्रेट महवा जिला दौसा के मुकदमा नंबर 729/2017 धारा- 147, 148, 341, 336 और 427 भा.द.स. सरकार बनाम अमर सिंह वगैरा में तथा मुकदमा नंबर 293/2020 धारा-138 एनआई एक्ट में कई साल से वारंटी फरार चल रहे थे।
इन फरार वारंटियों को किया गया गिरफ्तार
-
बच्चू सिंह पुत्र घमंडी मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
अमर सिंह पुत्र रतनलाल मीना, निवासी भोजपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
घनश्याम पुत्र जौहरीलाल मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
दीपक उर्फ दीपराम पुत्र उमराव मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
टीकम सैनी पुत्र सीताराम माली, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
राधाकिशन जोगी पुत्र रामसहाय, निवासी हल्दैना पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
श्यामलाल गुप्ता पुत्र मूलचंद्र महाजन, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
पप्पू गुर्जर उर्फ उदयभान पुत्र रघुवीर गुर्जर, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
घमंडी लाल पुत्र दल्लाराम मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
मुरारीलाल पुत्र रामकिशन मीना, निवासी रायपुर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
नत्था सैनी पुत्र झुत्याराम माली, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
सुरेश सैनी पुत्र बद्री प्रसाद सैनी, निवासी मंडावर पुलिस थाना मंडावर जिला दौसा
-
मलखान सिंह पुत्र नारायण सिंह राजपूत, निवासी उकसी तहसील लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर