फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Daughters Father Beaten Up For Breaking Engagement Nose Cut In Barmer

Rajasthan: सगाई तोड़ने पर बेटी के पिता को पीटा, नाक काटकर अपने साथ ले गए आरोपी

Wed, 10 Aug 2022 08:22 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 10 Aug 2022 08:22 PM IST
सार

पीड़ित व्यक्ति अपने खेतों पर जा रहा था, इस दौरान 10-12 लोगों ने लाठियों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद वह उसकी नाक काटकर अपने साथ ले गए।

विज्ञापन
Daughters Father Beaten Up For Breaking Engagement Nose Cut In Barmer
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सगाई तोड़ने से नाराज लड़के पक्ष के लोगों ने लड़की के पिता की पिटाई लगा दी। हैरानी की बात यह कि आरोपी उसकी नाक काट ले गए। घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना शहर के शिव थाना इलाके के झापली गांव की है। पीड़ित कमल सिंह भाटी के अनुसार उसने अपनी बेटी की सगाई तय कर दी थी। बाद में कुछ समस्या सामने आने के बाद रिश्ता तोड़ दिया और दूसरी सगाई जगह कर दी। इससे नाराज लड़के पक्ष के लोगों ने बुधवार को उस पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपी उसकी नाक काटकर ले गए।

विज्ञापन

 
कमल सिंह ने पुलिस को बताया कि जिस परिवार से उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था, उनकी भतीजी की शादी भी उसी घर में हुई थी। ससुराल वाले उसके बड़े भाई की बेटी को प्रताड़ित कर रहे थे। इसके बाद उन्होंने उनकी भतीजी को मार डाला। जिसके बाद उसने अपनी बेटी की शादी करने के मना कर दिया, लेकिन वह लोग लगातार शादी के दबाव बना रहे थे। 
विज्ञापन

 
पीड़ित के अनुसार वह बुधवार सुबह अपने खेतों पर जा रहा था। इस दौरान 10-12 लोगों ने लाठियों और धारदार हथियारों से उस पर हमला कर दिया। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने उसकी नाक काटी और अपने साथ लेकर चले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed