{"_id":"62ad9d5f7eca9f217e4291aa","slug":"daughter-including-husband-and-wife-died-road-accident-in-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: अलवर में बच्ची सहित तीन की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन साल का बच्चा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: अलवर में बच्ची सहित तीन की मौत, तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, तीन साल का बच्चा गंभीर
Sat, 18 Jun 2022 03:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 18 Jun 2022 03:09 PM IST
सार
अलवर में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक के सामने से टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों को मौत हो गई जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
कार ने बाइक को सामने से मारी टक्कर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर में एक दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें दंपति और उनकी छह साल की बेटी शामिल है। हादसे के दौरान के उनका तीन साल का बच्चा उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। हालांकि, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हादसा शुक्रवार देर शाम अलवर-भरतपुर मार्ग पर जुगरावर टोल नाके के पास हुआ है। बख्तल की चौकी का रहने वाला नरेश (32) बाइक से अपनी पत्नी सरिता (28), बेटी मन्नू (6) और 3 साल के बेटे कृष्णा को लेकर ससुराल जा रहा था। इस दौरान जुगरावर टोल नाके के पास सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसा इतना भयानक था कि, टक्कर लगते ही कृष्णा हवा में उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बडौदामेव अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत के चलते सभी को अलवर रेफर कर दिया गया। जहां नरेश, सरिता और उनके छह साल की बेटी मन्नू की मौत हो गई। तीन साल का कृष्णा गंभीर रूप से घायल है। उसका इलाज चल रहा है। बुरी तरह से घायल हो गया, उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने पीएम कराकर तीनों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, हादसे में कार चालक रामचरण और उसका साथी शिवराज भी घायल हो गया। रामचरण घाट और शिवराज टोंक का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि कार की तेज रफ्तार होने के कारण यह हादसा हुआ। टक्कर के बाद भी कार बाइक को घसीटते हुए दूर तक ले गई। इसके बाद वह नदी में पलट गई।