फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dalit youth murdered in Bikaner Rajasthan private part also cut

Dalit youth murder: राजस्थान में दलित युवक की बेरहमी से हत्या, प्राइवेट पार्ट काटकर शव सड़क पर फेंका

Sun, 22 May 2022 05:59 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 22 May 2022 05:59 PM IST
सार

पुलिस ने बताया, प्राथमिकी जांच में ऐसा लगा रहा कि युवक की हत्या कहीं और गई है। इसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया गया। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया है।

विज्ञापन
Dalit youth murdered in Bikaner Rajasthan private part also cut
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक दलित युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्यारों ने युवक का प्राइवेट पार्ट भी काट दिया और फिर शव सड़क पर फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस और एफएसएल टीम ने सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू की है। आशंका है कि अवैध संबंध के कारण युवक की बेहरमी से हत्या की गई हैं। हालांकि, पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही मौत का सही कारण सामने आएगा।   

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह श्रीडूंगरगढ़ मार्ग पर एक युवक का शव पड़ा था। मृतक की जेब में मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान कुशाल मेघवाल (34) निवासी लखासर के रूप में हुई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसकी पहचान की।  
विज्ञापन


पुलिस ने बताया, प्राथमिकी जांच में ऐसा लगा रहा कि युवक की हत्या कहीं और गई है। इसके बाद शव को सड़क पर फेंक दिया गया। उसका प्राइवेट पार्ट भी काटा गया है। पुलिस ने कहा, मामले की जांच के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed