Rape in Dholpur: पति और बच्चों के सामने दलित महिला से दुष्कर्म, मां को छोड़ने के लिए चिल्लाते रहे मासूम
धौलपुर में दबंगों ने एक दलित महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता फसल काटकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। इस दौरान दबंगों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया। पति और बच्चों से मारपीट कर उसके साथ ज्यादती की। पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में धौलपुर में दलित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। कंचनपुर थाना इलाके में 15 मार्च की शाम सरसों की फसल काटकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही दलित महिला के साथ दबंगों ने मारपीट कर ज्यादती की। पीड़िता ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का केस दर्ज कराया है।
जानकारी के अनुसार पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 15 मार्च शाम करीब छह बजे वह सरसों की फसल काटकर पति और बच्चों के साथ घर लौट रही थी। रास्ते में गांव के आधा दर्जन से अधिक दबंग लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। हथियार की नोक पर आरोपियों ने पीड़िता के पति से मारपीट की। इस दौरान दो आरोपियों ने पति और बच्चों के सामने पीड़िता से दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।
पीड़िता ने नामजद केस दर्ज कराया
पीड़िता की शिकायत पर कंचनपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर लिया है। सीओ विजय कुमार सिंह ने बताया पीड़िता द्वारा दी गई रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ नामजद दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल कराकर गहनता से मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सूत्रों से मिली जानकारी में मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। जिसे लेकर घटना सामने आई है। हमलावर गांव के दबंग लोग बताए जा रहे हैं। घटना के बाद आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई है।
महिला आयोग ने लिया संज्ञान
राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने राजस्थान के धौलपुर जिले में अपने बच्चों और पति के सामने बंदूक की नोक पर एक 26 वर्षीय महिला के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का संज्ञान लिया है। आयोग ने अज्ञात आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए राजस्थान डीजीपी को पत्र लिखा है।