{"_id":"6221fa2fb8e69f6488080fba","slug":"dalit-student-returning-from-school-two-people-raped-in-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: स्कूल से लौट रही दलित छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एसपी के दखल के बाद शुरू हुई कारवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: स्कूल से लौट रही दलित छात्रा को अगवा कर युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, एसपी के दखल के बाद शुरू हुई कारवाई
Fri, 04 Mar 2022 05:08 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 04 Mar 2022 05:08 PM IST
सार
राजस्थान के नीमराना में दलित छात्रा को अगवा कर दो युवकों ने अगवा कर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता के परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंचे तो पुलिस ने एफआइआर दर्ज नहीं की। बाद में एसपी के दखल के बाद केस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले के नीमराना में स्कूल से लौट रही दलित छात्रा को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दुष्कर्म की जानकारी लगने के बाद पीड़िता के परिजन थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। बाद में एसपी के दखल के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार पीड़िता 12वीं कक्षा की छात्रा है। गुरुवार को वह स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर लौट रही थी। रास्ते में एक युवक बाइक से अगवा कर उसे मोहलड़िया गांव में ले गया। आरोपी ने यहां छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसका एक एक दोस्त भी उसके साथ था। छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
इसके बाद आक्रोशित ग्रामीण नीमराणा पुलिस थाने पहुंचे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। देर रात तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया तो इसकी जानकारी भिवाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के पास पहुंची। उनके दखल के बाद आरोपी अंकित निवासी लीला गांव के खिलाफ केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
एसपी की फटकार के बाद पुलिस सक्रिय हुई और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव सहित उनके ठिकानों पर दबिश दी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।