फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dalit Student Death Case Fir Lodged Against 5 Including Congress Leader Digvijay Singh Jalore

Dalit Student Death Case: दलित छात्र की मौत के मामले में दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस के पांच नेताओं पर केस

Sat, 20 Aug 2022 08:30 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 20 Aug 2022 08:30 PM IST
सार

Dalit Student Death Case: छात्र की मौत के बाद उठे बवाल और परिवार की मांग को देखते हुए गहलोत सरकार ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। देवाराम चौधरी की अध्यक्षता में यह जांच की जाएगी। अब कांग्रेस के पांच नेताओं के खिलाफ भी केस दर्ज हो गया है।

विज्ञापन
Dalit Student Death Case Fir Lodged Against 5 Including Congress Leader Digvijay Singh Jalore
14 अगस्त को अहमदाबाद में हुई थी दलित छात्र की मौत। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

Dalit Student Death Case: राजस्थान के जालोर जिले में दलित छात्र की मौत की जांच एसआईटी कर रही है। पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले को लेकर जमकर राजनीति भी हो रही है। वहीं, इस मामले में अब एक राजनीति मोड़ भी आ गया है। मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि दिग्विजय सिंह ने आरोपी शिक्षक को आरएसएस  से जोड़ा था।  

विज्ञापन


दरअसल, जालोर के रहने वाले मधुसूदन व्यास ने कोतवाली थाने में दिग्विजय सिंह, हंसराज मीणा, उदितराज, संदीप सिंह और गौतम कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कराया है। व्यास ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि इन कांग्रेस नेताओं ने स्कूल को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का बताया था। साथ ही उन्होंने आरोपी शिक्षक को भी आरएसएस से जुड़े होने की बात कही थी, जबकि ऐसा नहीं है। इन नेताओं ने हिंदू समाज के एक वर्ग को आरएसएस के खिलाफ भड़काने का काम किया है। 
विज्ञापन


बता दें कि छात्र की मौत के बाद उठे बवाल और परिवार की मांग को देखते हुए गहलोत सरकार ने मामले की जांच एसआईटी को सौंपी है। देवाराम चौधरी की अध्यक्षता में यह जांच की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें क्या है मामला?
जालोर के सायला थाना इलाके के सुराणा गांव के 9 साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की कथित पिटाई से मौत हो गई। इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। आरोप है कि 20 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था। जिसे लेकर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। 24 दिन चले इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी थी। 14 अगस्त को अहमदाबाद में छात्र की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी भी जेल में बंद है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed