{"_id":"63235e5a9bb611074f09e7c2","slug":"dalit-beaten-up-for-drinking-water-from-pitcher-jaisalmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: दलित युवक ने मटके से पानी पिया तो दबंगों ने पीटा, भागकर बचाई जान, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: दलित युवक ने मटके से पानी पिया तो दबंगों ने पीटा, भागकर बचाई जान, गंभीर घायल
Thu, 15 Sep 2022 11:13 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 15 Sep 2022 11:13 PM IST
सार
Rajasthan News: पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। जैसलमेर पुलिस उपाधीक्षक अशोक चांदना मामले की जांच कर रहे हैं। इससे पहले इसकी तरह का मामला प्रदेश के जालोर जिले में सामने आया था।
विज्ञापन
युवक ने भागकर बचाई जान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर जिले में दलित युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। युवक की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने एक दुकान के बाहर रखे मटके से पानी पी लिया। इस बात पर दबंगों ने उसके साथ बुरी तरह मारपीट की। लात-घूंसों और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई कर दी। जिससे युवक बुरी तरह घायल हो गया। सबसे गंभीर चोट उसके कान से पास आई है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दरअसल, जैसलमेर के डिग्गा गांव के रहने वाले चुतराराम ने थाने में एक केस दर्ज कराया है। अपनी रिपोर्ट में उसने बताया कि बीते मंगलवार को रात 8:00 बजे कुछ सामान लाने के लिए गया था। वापस लौटते समय उसने गांव की एक दुकान के बाहर रखे मटके से पानी पी लिया।
विज्ञापन
इस बात पर विक्रम सिंह, जितेंद्र सिंह और देवी सिंह सहित अन्य युवकों ने उसे जातिसूचक गालियां दी। इसके बाद उसे पीटना शुरू कर दिया। उसने भागने क प्रयास किया तो लोहे के सरिए से उस पर हमला कर दिया। सरिया उसके कान के पास लगा। जिससे वह घायल हो गया। शरीर के अन्य हिस्से पर भी उसे गंभीर चोटें आईं हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। जैसलमेर पुलिस उपाधीक्षक अशोक चांदना मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
जालोर में हुई थी छात्र की मौत
जालोर के सायला थाना क्षेत्र के सुराणा गांव के नौ साल के इंद्र मेघवाल की शिक्षक की कथित पिटाई से मौत हो गई। इंद्र सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ता था। आरोप है कि 20 जुलाई को बच्चे ने स्कूल में रखे एक मटके से पानी पी लिया था। इसी बात पर शिक्षक छैल सिंह ने उसकी पिटाई कर दी। मासूम को गंभीर हालत में उदयुपर और अहमदाबाद में ले जाया गया। 24 दिन चले इलाज के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। शनिवार शाम को बच्चे की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक को हिरासत में लिया और फिर गिरफ्तार कर लिया।