फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Dabangs will not be able to stop Dalit grooms in bundi rajasthan

समानता अभियान शुरू: घोड़ी पर बैठने से दलित दूल्हों को नहीं रोक सकेंगे दबंग, पुलिस ने ऐसे गांवों की लिस्ट की तैयार

Wed, 26 Jan 2022 07:01 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 26 Jan 2022 07:01 PM IST
सार

पुलिस ने सख्त संदेश देने के लिए केशवरायपाटन क्षेत्र के चढ़ी गांव में दलित परिवार के दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाली, कलेक्टर और एसपी भी शामिल हुए

विज्ञापन
Dabangs will not be able to stop Dalit grooms in bundi rajasthan
पुलिस की मौजूदगी घोड़ी पर बैठा दूल्हा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अब कोई भी दबंग दलित समाज के दूल्हे को घोड़ी पर बैठने से नहीं रोक सकेगा। बारातियों के साथ मारपीट करने या फिर बेंड नहीं बजाने देने वालों के खिलाफ पुलिस कड़ा एक्शन लेगी। इसके लिए पुलिस ने ऑपरेशन समानता अभियान की शुरुआत की है। लोगों को सख्त संदेश देने के लिए केशवरायपाटन क्षेत्र के चढ़ी गांव में दलित परिवार के दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बिंदौरी निकाल गई। इसमें कलेक्टर रेणु जयपाल, एसपी जय यादव भी शामिल हुए, उन्होंने उन्होंने बरातियों पर पुष्प वर्षा भी की। शादी समारोह के दौरान गांव में बड़ी संख्या में पुलिस जवान मौजूद थे।

विज्ञापन


पुलिस नहीं होने देगी इस तरह की घटनाएं
एसपी जय यादव ने बताया कि दलित वर्ग के दूल्हों को घोड़ी पर नहीं बैठने देने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए जिले में ऑपरेशन समानता अभियान की शुरुआत की गई है। सभी थाना क्षेत्रों में ऐसे गांवों की सूची बनाई गई है जहां इस की घटनाएं हुई हैं। उन्होंने कहा कि गांव के दलित परिवार में होने वाले विवाह समारोह की जानकारी बीट कांस्टेबल पहले से ही जिला मुख्यालय के साथ संबंधित थाने में देंगे। पुलिस किसी भी कीमत पर इस तरह की घटनाएं नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि अब पुराने विचारों को बदलने का समय आ गया है। सभी सामान है और सभी को समानता से जीने का अधिकार भी है।
विज्ञापन


इन गांव में होगा समिति का गठन
सदर थाना क्षेत्र के नीम का खेड़ा, संगवदा, सरस्वती का खेड़ा, गांधी ग्राम, थाना डाबी में मेराजपुरा, लांबाखोह, गुर्जरों की थडी, नमाना में भैरूपुरा, बरड, साकरदा, बावड़ी खेड़ा, सिंगता, गरनारा, पाटन में मायजा, जलोदा, चिड़ावा, गमच, सुनगर, तालेड़ा में लक्ष्मीपुरा, सीतापुरा, खेरोली, कापरेन में डोलर, बोरदामल, हांडी खेडा, रोटेदा, लाखेरी में बड़खेडा, जाडला, दई खेड़ा में अजंता, कोटड़ी दई खेड़ा, बगली लबान, इंदरगढ़ में गुढ़ा, बाबई, बलवन, चांदनाखुर्द, मोहनपुरा, गेंडोली में कुआं गांव, सामरबा, झालीजी का बराना, अजेता, जेथल, नैनवा में लक्ष्मीपुरा, ताकला, जजावर, सिसोला, बामन गांव, दई में तवर का झोपड़ा, कालामाल, फतहपुरा, हापोलाई, जैतपुर, बांसी, करवर में खेड़ी, खजूरी, अरनेठा, बटावदी, माणी, हिंडोली में बोरखेड़ा, पायरा, चतरगंज, बरवास, सहपुरिया, खटाना की झोपड़ियां, बसोली में रामी की झोपड़ियां, नारायणपुर, छोरडा, तुरकडी, दबलाना में रेण, रानीपुरा, मैंडी, डाबेटा, धाबाइयो का नया गांव आकोदा आदि गांवों में समानता समिति का गठन किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed